Advertisment

ऐसी 5 महिलाएं जो पूरे जीवन Single रहीं

शादी के बाद अक्सर एक महिला अपनी पहचान को खो देती है। वो सब कुछ करना छोड़ देती है जो उसे शादी से पहले करना पसंद था। लेकिन विश्व के इतिहास में कुछ ऐसी महिलाएँ भी हुईं जिन्होंने अपना जीवन अपनी मर्जी से जिया और कभी शादी नहीं की।

author-image
STP Hindi Team
New Update
single women

Women Who Remained Single Throughout Their Lives: शादी को जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य समझा जाता है। शादी के बाद अक्सर एक महिला अपनी पहचान और आजादी को खो देती है। वो सब कुछ करना छोड़ देती है जो उसे शादी से पहले करना पसंद था। लेकिन विश्व के इतिहास में कुछ ऐसी महिलाएँ भी हुईं जिन्होंने अपना जीवन अपनी मर्जी से जिया और कभी शादी नहीं की। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे में।

Advertisment

ऐसी 5 महिलाएँ जो पूरी जीवन Single रहीं

1. लीलावती (प्राचीन भारत)

प्रसिद्ध गणितज्ञ भास्कराचार्य द्वितीय की इकलौती बेटी लीलावती ने आजीवन शादी नहीं की। उन्होने अपना सारा जीवन गणित को समर्पण कर दिया। उनकी बुद्धिमता से प्रभावित हो कर भास्करायाचार्य द्वितीय ने एक गणित की किताब का नाम ही लीलावती रख दिया।

Advertisment

2. अक्का महादेवी (12वीं सदी)

आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक सौन्दर्य से सम्पूर्ण अक्का महादेवी ने दक्षिण भारत के उडुताडी, कर्नाटक में जन्म लिया। शादी के बंधन में न बंधकर उन्होने भक्ति पथ का अनुसरण किया और अकेले ही दक्षिण भारत में पदयात्रा भी करी। ये दर्शाता है कि महिलाएँ हमेशा से ही आज़ाद रहीं। वे बिना शादी के अपना जीवन आराम से व्यतीत कर सकती हैं।

3. जेन ऑस्टिन (18वीं-19वीं सदी)

Advertisment

उन्नीसवीं सदी की सबसे प्रसिद्ध महिला लेखिका जेन ऑस्टेन को शादी एक तनाव सा लगता था। क्योंकि वो इतना अच्छा लिखती थी, वो नहीं चाहती थी कि उनका ये हक उनसे शादी के बाद छीन लिया जाए। जेन ऑस्टेन की किताबों में भी शादी को एक तनाव की तरह ही दिखाया गया है।

4. आशा पारेख (21वीं सदी)

भारत की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख की शादी न करने की वजह कुछ और थी। दअरसल उन्हें प्रेम हो गया था फिल्म निर्देशक नासिर हुसैन खान से। हलांकि वो इस प्रेम को व्यक्त नहीं कर पाईं। वे कहती हैं कि उन्हें नासिर जैसा कोई मिला नहीं, इसलिए उन्होंने शादी भी नहीं की, क्योंकि बिना प्रेम के शादी निरर्थक है।

Advertisment

5. डायने कीटन (21वीं सदी)

78 वर्ष की अमेरिका की मशहूर अभिनेत्री डायने कीटन कहती हैं कि शादी में बहुत त्याग करना पड़ता है और वो उसके लिए तैयार नहीं थी। कीटन ने अपनी माँ को संघर्ष करते देखा है और वो कहती हैं कि उन्हें मर्दो से डर भी लगता है।

अगर आप भी शादी नहीं करना चाहतीं तो आप अकेली नहीं हैं। दुनिया भर में कईं महिलाओं ने सिंगलहुड का आनंद लिया और सफल भी रहीं। आप भी ऐसा कर सकती हैं!

शादी single अक्का महादेवी जेन ऑस्टिन
Advertisment