Advertisment

जानिए महिलाओं के कुछ अधिकारों के बारे में

महिला अधिकार दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के लिए दावा किए जाने वाले वो अधिकार और हक हैं। जिनसे महिलाओं को अवगत होना जरुरी है।  महिलाओं को मे वे समाज, शैक्षिक, और आर्थिक क्षेत्र में अपनी स्थिति में समानता प्राप्त कर सकें।

author-image
Pushpa Chauhan
New Update
woman-right-women-resist-symbol-vector-illustration-148950283.jpg

image credit- image file

Women's Right: महिला अधिकार दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के लिए दावा किए जाने वाले वो अधिकार और हक हैं। जिनसे महिलाओं को अवगत होना जरुरी है।  महिलाओं को मे वे समाज, शैक्षिक, और आर्थिक क्षेत्र में अपनी स्थिति में समानता प्राप्त कर सकें। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार है ताकि वे समाज में सक्षम और स्वतंत्र रूप से अपनी पहचान बना सकें तथा उनकी एक अलग छवि हो। जिससे वे किसी भी विवाद में न्याय के द्वारा अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें। जो उनके अधिकारों की सुरक्षा और समता को सुनिश्चित करते हैं।

Advertisment

जानिए महिलाओं के कुछ विशेषाधिका

1. समानता का अधिकार

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, और 16 के तहत महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार और अवसर दिए गए हैं। किसी भी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ उन्हें सुरक्षा प्राप्त है।

Advertisment

2. समान वेतन का अधिकार

समान वेतन अधिनियम, 1976 के तहत, महिलाओं को समान कार्य के लिए समान वेतन पाने का अधिकार है। यह अधिनियम सुनिश्चित करता है कि किसी भी महिला कर्मचारी को उसके पुरुष सहकर्मी के समान काम के लिए कम वेतन नहीं दिया जाएगा।

3. मातृत्व लाभ

Advertisment

मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के तहत महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसूति के दौरान छुट्टी और वित्तीय लाभ मिलते हैं। 2017 में इस अधिनियम में संशोधन किया गया था।

4. घरेलू हिंसा से सुरक्षा

घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के लिए 2005 का घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम (Protection of Women From Domestic Violence Act, 2005) लागू किया गया है। यह अधिनियम महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने और उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

Advertisment

5. कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा के लिए 2013 का 'कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध और निवारणअधिनियम लागू किया गया है। यह अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

6. रिजर्वेशन (आरक्षण)

Advertisment

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है, जिससे वे स्थानीय शासन में भागीदारी कर सकती हैं और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं। कई राज्य सरकारों ने इस आरक्षण को 50% तक बढ़ा दिया है।

7. संपत्ति का अधिकार

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के अनुसार, महिलाओं को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्हें अपने पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलता है, जैसे उनके भाई को मिलता है।

Advertisment

8. फ्रीडम फ्रॉम ट्रैफिकिंग

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 23 मानव तस्करी और जबरन श्रम के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। इस प्रकार, महिलाओं को तस्करी और अनैतिक कार्यों में धकेलने से सुरक्षा मिलती है।

9. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

Advertisment

इस सरकारी योजना का उद्देश्य महिला भ्रूण हत्या को रोकना और लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत सरकार लड़कियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएँ चला रही है। इन विशेषाधिकारों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और समान जीवन का अधिकार प्रदान करना है, ताकि वे समाज में स्वतंत्र और सशक्त रूप से अपना योगदान दे सकें।

Advertisment