Women Right: महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है उनके अधिकार जानना

भारत में महिलाओं को कई संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। जो उनके सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। आज हम महिलाओं के इन अधिकारों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे क्यों जरूरी है महिलाओं के लिए उनके अधिकार जानना।

author-image
Priya Rajput
New Update
Women Right

Why Is It Important For Women To Know Their Rights (Image Credit: Pinterest)

Why Is It Important For Women To Know Their Rights: भारत में महिलाओं को कई संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। जो उनके सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। लेकिन महिलाओं की असाक्षरता के कारण वे अपने इन अधिकारों का प्रयोग ही नहीं कर पाती और रोज़ाना न जानें कितनी सामाजिक प्रताड़ना का सामना करती हैं। आज हम महिलाओं के इन अधिकारों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे क्यों जरूरी है महिलाओं के लिए उनके अधिकार जानना।

महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है उनके अधिकार जानना

1. वेतन में भेदभाव

Advertisment

अक्सर ये देखा गया है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम वेतन दिया जाता है। ऐसे में महिलाएं संवैधानिक प्रावधान इक्वल रिम्युनरेशन एक्ट के अंतर्गत समान वेतन पाने की अपील कर सकती हैं।

2. ऑफिस में या कार्यस्थल में सुरक्षा

यदि किसी महिला के साथ ऑफिस में या कार्यस्थल में कोई बद्तमीजी होती है या यौन उत्पीड़न होता है तो ऐसे में महिलाएं FIR दर्ज करा सकती हैं।

3. घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार

आज समाज में लोग भले कितना ही पढ़ लिख लें लेकिन उनकी सोच वहीं रुकी हुई है। हर घर में महिलाओं के साथ किसी न किसी रूप में हिंसा होती है। ऐसे में संविधान की धारा 498 के अंतर्गत महिलाओं को उनके साथ हो रही हिंसा के खिलाफ़ आवाज़ उठाने का अधिकार प्राप्त है। जिसमें दोषी को 3 साल की गैर–जमानती कैद हो सकती है।

4. निजता का अधिकार

Advertisment

भारत में हर महिला को संवैधानिक निजता का अधिकार प्राप्त है। जिसके अंतर्गत यदि कोई महिला यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है तो अकेले डीएम या किसी महिला अधिकारी की उपस्थिति में बयान दे सकती है बिना किसी दबाव के।

5. महिला का पीछा न करने का आधिकार

यदि कोई व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है, आपसे मोबाइल के थ्रू कम्युनिकेट करने की कोशिश कर रहा है और आपको लगता है कि कोई गलत कदम उठा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तो ऐसी में आप IPC की धारा 354D के तहत उस व्यक्ति के खिलाफ़ केस दर्ज करा सकती हैं।

6. बॉडी शेमिंग करने उठाएं कदम

यदि कोई व्यक्ति आपकी बॉडी शेमिंग कर रहा है। तो ऐसे में आप इस व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं ऐसा करना कानूनी अपराध है।

7. वर्चुअल रिपोर्ट

Advertisment

अगर आप किसी घरेलू या शारीरिक हिंसा की शिकार हुई हैं और अपने लिए आवाज़ उठाना चाहती हैं लेकिन ऐसी स्थिति नहीं है कि आप खुद बाहर जाकर रिपोर्ट दर्ज करा सकें। तो ऐसे में ऑनलाइन रजिस्टर्ड पोर्टल पर अपील करके अपनी वर्चुअल रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं।

अधिकार Women Right