Advertisment

Khatron Ke Khiladi : खतरों के खिलाड़ी के 5 लोकप्रिय विजेता

ब्लॉग । फिल्म और रंगमंच : खतरों के खिलाड़ी एक फेमस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है जिसमें लोग अलग अलग प्रकार के स्टंट और खतरों का सामना करते है। खतरों के खिलाड़ी का फर्स्ट सीजन 2008 में शुरू हुआ था। जाने अधिक इस ब्लॉग में -

author-image
Muskan Isha
New Update
Khatron ke Khiladi Winners

Khatron Ke Khiladi

Khatron Ke Khiladi: खतरों के खिलाड़ी एक फेमस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है जिसमें लोग अलग अलग प्रकार के स्टंट और खतरों का सामना करते है। खतरों के खिलाड़ी का फर्स्ट सीजन 2008 में शुरू हुआ था। खतरों के खिलाड़ी ऑडियंस को इतना पसंद आया की अब इसके 12 सीजन हैं और इस साल 2023 में इसका 13 सीजन भी आ चुका हैं। आइए जानते हैं कौन से 5 ऐसे विजेता हैं जिन्हें ऑडियंस ने अपना सबसे ज़्यादा प्यार दिया हैं।

Advertisment

5 लोकप्रिय खतरों के खिलाड़ी के विजेता

1. शब्बीर अहलूवालिया

शब्बीर अहलूवालिया खतरों के खिलाड़ी 3 के विजेता रहे हैं। इन्हें ऑडियंस ने काफी प्यार और सपोर्ट दिया हैं। इन्होंने 2010 में खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 में विजेता बनकर काफी नाम और फेम कमाया। इन्हें फैंस के द्वारा इतना ही प्यार मिला की यह जी टीवी के जाने माने शो भाग्य लक्ष्मी में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं ।

Advertisment

2. सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला एक बहुत ही फेमस ऐक्टर थे। यह खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 के विजेता बने और ऑडियंस ने इन्हें इतना ही पसंद किया की इन्हों ने मूवीज में भी काम करना शुरू किया। यह बिग बॉस सीजन 13 के भी विजेता रह चुके हैं। इन्हों ने अपने फिल्म इंडस्ट्री की कैरियर में बहुत कामयाबी पाई। यह ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी के विजेता में से एक हैं। सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नही रहे उनका 2 सितंबर 2021 को कार्डियक अरेस्ट के कारण मृत्यु हो गई।

3. शांतनु माहेश्वरी

Advertisment

शांतनु माहेश्वरी एक जाने माने डांसर और कोरियोग्राफर हैं। यह खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 के विजेता रह चुके हैं। इनकी डांसिंग के कारण तो काफी सारे फैन हैं लेकिन खतरों के खिलाड़ी 8 से इनको बहुत फेम मिला हैं। यह खतरों के खिलाड़ी के साथ साथ कई अन्य शो भी किए हैं जैसे की एमटीवी एस ऑफ स्पेस 2 , बूगी वूगी , नच बलिए 9।

4. निया शर्मा

निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की विजेता रह चुकी हैं। खतरों के खिलाड़ी में लोगों ने इन्हें देखना खूब पसंद किया। लोगों के द्वारा इतनी पसंद की गई की उन्हों ने टीवी सीरियल से डायरेक्ट बॉलीवुड में अपने कदम रखें।

5. अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी जनता के लोकप्रिय टीवी ऐक्टर हैं। यह कई टीवी सीरियल में दिख चुके हैं। यह 2021 में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विजेता रह चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 में जनता ने अर्जुन बिजलानी को बहुत प्यार और सपोर्ट किया।

Khatron Ke Khiladi
Advertisment