Women's Day Special: ये 5 मूवी वूमेंस डे पर महिlओं के सम्मान में जरूर देखें

वूमेंस डे महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करवाने के लिए हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है, इस वूमेंस डे आपको जरूर देखनी चाहिए ये 5 मूवी जो खास महिलाओ के सम्मान में बनाई गई है

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
hindi cinema (1).png

(Image Source: IMDb)

Women's Day Special: वूमेंस डे महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करवाने के लिए हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है महिलाओं को उनके हक और अधिकार को लेकर ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड में कई मूवी बनाई गई है, इन मूवीज के जरिए महिलाओं के योगदान और उनकी अहमियत की कहानी बताई गई है। इस वूमेंस डे आपको जरूर देखनी चाहिए ये 5 मूवी जो खास महिलाओं के सम्मान में बनाई गई हैं

ये 5 मूवी वूमेंस डे पर महिlओं के सम्मान में जरूर देखें

नीरजा

Advertisment

नीरजा फरवरी 2016 में रिलीज हुई थी, इसमें सोनम कपूर ने एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था ये मूवी असल कहानी पर आधारित है। इसके निर्देशक राम माधवानी है, ये मूवी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, डिज्नी हॉटस्टार पर आप भी इस मूवी को देख सकते है।

क्वीन

कंगना रनौत ने इस मूवी में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो अपने हनी मून पर अकेले निकल पड़ती है और अपनी जिंदगी का रास्ता खुद खोजती है ये मूवी साल 2013 में आई थी और ये आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जायेगी।

थप्पड़

इस मूवी में तपसी पन्नू ने अहम किरदार निभाया है, ये मूवी साल 2020 में रिलीज हुई थी। ये घरेलू हिंसा पर आधारित है इस मूवी में एक साथ काफी सारी महिलाओं की कहानी नजर आती है, ये मूवी आपको अमेजन प्राइम पर मिल जायेगी।

ए थर्सडे

Advertisment

इस मूवी में आपको यामी गौतम, डिंपल कपाड़िया और नेहा धूपिया अहम किरदार में नजर आएंगी ये मूवी सही मायने में तालिया की हकदार है, इसमें एक स्कूल टीचर जिसने 16 बच्चो को अगवा किया है ये साल 2022 में रिलीज हुई थी, इसको आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है।

 जलसा

इस मूवी में विद्या बालन और शैफाली शाह ने अहम किरदार निभाया है, एक हिट एंड रन घटना के बाद इन दोनो महिलाओं का जीवन बदल जाता है। ये साल 2022 में रिलीज हुई थी अमेजन प्राइम पर मौजूद है आप वहा से इसे जरूर देखें।

Women's Day Special