Advertisment

MX Player New Releases: एम एक्स प्लेयर के नए रिलीज:

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update

वीकेंड आ रहा है और हम सब वीकेंड के प्लान बनाने में जुट गए होंगे। यह ब्लॉग उनके लिए है जो वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए वॉचलिस्ट बना रहे हैं। अगर आप ओटीटी प्लेटफार्म एम् एक्स प्लेयर पर देखने के लिए कुछ ढून्ढ रहे हैं, तो इस ब्लॉग को आगे पढ़ें।

Advertisment

एम एक्स प्लेयर के नए रिलीज:

1. मिया बीवी और मर्डर 

मिया और बीवी, प्रिया और जयेश 7 साल की बेकार शादी में संघर्ष कर रहे हैं। 1 रात के 7 घंटे के दौरान, जिंदा रहने के लिए उन्हें एक साथ काम करना होगा। क्या वे इसे कर सकते हैं? या फिर वे रात के पागलपन के शिकार हो जाते हैं? शो में राजीव खंडेलवाल और मंजिरी फडनिस अभिनेता हैं।

Advertisment

2. मत्स्य काण्ड 

भेष बदलने में माहिर, आकर्षक और सहज बात करने वाला - यह एक प्रतिभाशाली ठग मत्स्य थडा की कहानी है। जब एक चालाक और निर्दयी पुलिस वाला उसे किसी भी कीमत पर पकड़ना चाहता है तो भाग्य उसे एक कर्वबॉल फेंकता है।

3. आश्रम 

Advertisment

आश्रम एक बहुत ही पॉप्युलर शो है जिसका सेकंड सीज़न निकल चूका है। धर्म गुरु के भेस में एक नकली, आश्रम में रहने वाला व्यक्ति अपने पॉप्युलैरिटी और कुछ अच्छे कर्मों के आड़ में रेप, मर्डर, ज़बरदस्ती से ईमस्कयुलशन, ड्रग रॉकेट और वोट बैंक पॉलिटिक्स में भाग लेता है। उनके पीछे कुछ इन्वेस्टिगेटर्स लग जाते हैं। यह एक थ्रिलर शो है।

4. अनामिका 

जैसा की नाम से पता चलता है, शो अनामिका नाम की एक लड़की के बारे में है। उसे एक एक्सीडेंट के कारण भूलने की बीमारी हो जाती है। उसे अपने अतीत के बारे में कुछ याद नहीं है। अनामिका अपने बॉयफ्रेंड, डॉक्टर प्रशांत, जिसने उसे एक्सीडेंट से बचाया था, के साथ जीवन में सेटल हो रही है। उनकी नॉर्मल जीवन की उम्मीद तब गयाब हो जाती है जब अनामिका पर अटैक होता है। 

Advertisment

शो में अनामिका का किरदार सनी लिओनी द्वारा निभाया जा रहा है।

5. क्वीन

यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा वेब सीरीज है जो तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयाललिता की जिंदगी पर आधारित है। इसमें राम्या कृष्णन (जो बाहुबली 2 में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं) ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह वेब सीरीज जयाललिता की राजनीति की उनकी जर्नी को दिखाती है। क्वीन के अलावा जयाललिता कि जिंदगी पर थलाइवी नाम की एक वेब सीरीज और बन चुकी है। इसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में है।

ओटीटी
Advertisment