//hindi/media/media_files/vzcjrEV5S0GrCYhs8Ca7.jpg)
एक वक्त था जब फिल्मों में महिलाओं के किरदारों को अहमियत नहीं दी जाती थी। महिलाओं को पुरुषों से कम समझा जाता था। लेकिन अब बॉलीवुड बदल चुका है और महिलाओं पर आधारित फिल्में टॉप और सुपरहिट फिल्मों के लिस्ट में शामिल हो चुकी है। आए दिन महिलाओं की छवि को मजबूत करती हुई फिल्में रिलीज होती है।
आज हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे। महिला पर आधारित यह फिल्में इस बार आपके वीकेंड की चॉइस बन सकती हैं।
1.Thappad
यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी जिसमें ताप्सी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है। यह घरेलू हिंसा के गिर्द घूमती हुई फिल्म है। यह दिखाती है कि किस तरह एक थप्पड़ भी महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है। इसलिए हमें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और किसी भी तरह की छोटी से छोटी घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
2. Dangal
महिला केंद्र फिल्मों के लिस्ट में भला यह कैसे पीछे रह सकती है। यह एक स्पोर्ट्स बायोपिक है। इसमें आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म केवल भारत में ही नहीं बल्कि बाहर भी बहुत हिट हुई थी। यह गीता फोगाट की बायोपिक है जो एक कुश्ती चैंपियन है। केवल वह ही नहीं बल्कि उनकी तीनों बहने भी बहुत तेज है।
3. Pink
यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें भी तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है। साथ में अमिताभ बच्चन और कृति कुल्हारी भी मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म समाज में मौजूद गंदे और छोटे माइंडसेट के ऊपर है जहां महिलाओं और पुरुषों को दूसरों से अलग होने के कारण जज किया जाता है।
4. Tanu weds Manu returns
अगर आप खुद में उत्साह चाहते हैं या फिर उत्साह और चमक से भरी कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट विकल्प है। कंगना रनौत की यह फिल्म बेहद ही मजेदार है। यह आपको हंसा हंसा कर पागल तो कर ही देगी साथ में आपको मोटिवेशन भी देगी। यह फ़िल्म 2015 मे रिलीज़ हुई थी।
5. Satyagrah
मेरे ख्याल से आप की पहली पसंद यह फिल्म होनी चाहिए क्योंकि आप इससे सबसे ज्यादा रिलेट कर पाएंगे। यह फिल्म असलियत की बात करती है जहां जिंदगी में केवल सुख या केवल दुख नहीं होता बल्कि हर चीज अलग मायने रखती है। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और इसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मनोज वाजपेई, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और अमृता राव जैसे सफल और बड़े कलाकारों ने अपना कौशल दिखाया है।