Advertisment

Women Centric OTT Shows: 5 शक्तिशाली महिला केंद्रित हिंदी ओटीटी शो

लॉकडाउन के समय से ही ओटीटी का महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, इसलिए आइए आज के इस फिल्म और रंगमंच ब्लॉग में हम पांच हिंदी शो के बारे में जानते हैं जो महिलाओं पर निर्धारित हैं-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Women Centric OTT Shows

Women Centric OTT Shows

Women Centric OTT Shows: हम सब जानते हैं की हमारे देश भारत में महिलाओं की कितनी दयनीय स्थिति थी, लेकिन धीरे-धीरे हम देख रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हर जगह महिलाएं अपना परचम लहरा रही है। यह हमें सकारात्मकता की ओर ले जा रही है। महिलाओं के बढ़ने से ही देश बढ़ता है क्योंकि महिलाएं के ऊपर ही यह पूरा संसार टिका हुआ है।

Advertisment

हम सभी देखते आ रहे हैं कि 2020-21 यानी कि लॉकडाउन के समय से ही ओटीटी का महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। बहुत सारे लोग ओटीटी प्लेटफार्म को देखकर बहुत ही ज्यादा आकर्षित अनुभव कर रहे हैं। इसी के माध्यम से हमारे हिंदी ओटीटी सिरीज में भी महिलाओं सशक्तिकरण को दिखाया जा रहा है कि महिलाएं किस तरह से आगे बढ़ रही है। कितनी मुश्किलों का सामना करते हुए भी वह कभी भी हार नहीं मान रही है। आइए देखते हैं ओटीटी पर महिलाओं के धमाकेदार शो।

Top 5 women centric Hindi OTT shows

1. Geeli pucchi, Ajeeb Daastaans

Advertisment

'गीली पुच्ची महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक बहुत ही बढ़िया सिरीज़ है या फिर हम कह सकते है जिसे देखकर दर्शक बहुत ही ज्यादा आकर्षित हो जाते हैं। इस फिल्म के माध्यम से महिलाओं के अंदर भी बदलाव आना बहुत ही जरूरी है। इसमें दो बहादुर महिलाओं की कहानी है जो कितनी मुश्किलों का सामना करते हुए भी कहीं हार नहीं मानती है और डटकर सामना करती है।



Advertisment

2. Bombay Begum

मुंबई बेगम बहुत ही फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आया हुआ सिरीज है जो एक महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है। इस सिरीज के द्वारा पितृसत्तात्मक को बनने और बनाए रखने में प्रयास कर रहे लोगों का चित्रण हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे पुरानी संस्कृति और आधुनिकता जब आपस में टकराती है तो देखते ही देखते बहुत कुछ बदलाव आता है। इस सीरीज में आपको पूजा भट्ट, अमृता और शाहना गोस्वामी नज़र आएंगी ।

Advertisment

3. Aarya

आर्य एक बहुत ही अच्छी वेब सीरीज है जो नारी के ऊपर आधारित है। आर्या का एक सिंपल सा जीवन चल रहा होता है जिसमें उसके पति होते हैं और उसके बच्चे होते हैं, लेकिन उसके पति के लोग उसके पति का कत्ल कर देते हैं और फिर आर्य अपने बच्चों को बचाने के लिए वहां से भाग जाती है और अपराधों की ओर कदम रख देती है। इस सीरीज को देखते ही आप गलत और सही की परख ले सकते हैं। इस फिल्म में सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में है।

Advertisment



4. The Married Women

द मैरिड वूमेन कहानी का मेन किरदार आस्था है। वह एक गृहणी है । इस कहानी में दो प्रेमिकाओं के बारे में बताया गया है। आस्था अपने जीवन में बहुत ही अधूरा अनुभव करती है और वह अपने जीवन की तलाश में बाहर निकलती है और उसे बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस कहानी के माध्यम से आपको नारी के जीवन के असली महत्व का पता चलेगा।

5. Laila

यह वेब सीरीज एक महिला के जीवन की कठिनाइयों के बारे में दिखाता है। इस वेब सीरीज के अंदर एक महीला के पति की हत्या के बाद वह अपने बच्चे को तलाश में निकलती है। जिस दौरान उसे बहुत सारे दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और वह गलती से बहुत ही गलत स्थान पर पहुंच जाती हैं और वहां जाने के बाद बहुत बुरी तरह से फंस जाती है। इस सीरीज में आपको हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी।

OTT Shows Women Centric OTT Shows Bombay Begum Aarya सुष्मिता सेन
Advertisment