/hindi/media/media_files/investment-journey.png)
Best investment options for women: आज के समय में महिलाओं को भी आर्थिक स्वतंत्रता की बहुत जरूरत है ताकि वो खुद के पैरों पर खड़ी रहे। एक महिला अगर खुद के लिए पैसे जमा करती है तो ये कही न कही उसकी दुसरो पर निर्भरता कम करता है। ऐसे में महिलाओं के लिए इन्वेस्टमेंट करना सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि ये वित्तीय स्वतंत्रता, सुरक्षा और भविष्य की योजनाओं में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है महिलाओं के लिए कुछ बेस्ट इनवेस्टमेंट विकल्पों के बारे में।
महिलाओं के लिए बेस्ट इनवेस्टमेंट विकल्प
1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
ये एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री सरकारी निवेश विकल्प है। इसमें महिलाएं किसी भी नजदीकी पब्लिक बैंक या डाकघर में अकाउंट खोल सकती है। इसमें आप हर साल कम से कम 500 रुपए और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख तक इन्वेस्ट कर सकती है। ये आपके रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।
2.फिक्स्ड डिपॉजिट
इसमें कोई जोखिम नहीं है और आपको निश्चित रिटर्न मिलने की गारंटी रहती है साथ ही FD पर कुछ बैंकों में वरिष्ठ महिलाओं को ज्यादा ब्याज दर मिलती है। FD के समय को महिलाएं अपनी आवश्यकता अनुसार छोटा या बड़ा रख सकती है।
3. म्यूचुअल फंड्स (mutual fund) में SIP
SIP महिलाओं के लिए लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। इसमें इक्विटी, डेब्ट या हाइब्रिड विकल्प होते है। साथ ही इसकी शुरुआत छोटे अमाउंट से की जाती है जो बाद में एक बड़ी राशि के रूप में प्राप्त होती है। इसके अलावा इसमें जोखिम भी कम होता है।
4. गोल्ड में निवेश
महिलाओं का सोने में निवेश एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। आप गोल्ड ETF या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड या बॉन्ड या डिजिटल गोल्ड में भी इन्वेस्ट कर सकती है। पारंपरिक सोने के गहनों की बजाय डिजिटल माध्यम ज्यादा सुरक्षित और लाभदायक हो सकता है।
5. इंश्योरेंस प्लान
महिलाएं किसी भी तरह के इंश्योरेंस में इन्वेस्ट करना फायदेमंद हो सकता है खासकर इमरजेंसी में तो ये और भी काम आता है। आप हेल्थ या लाइफ इंश्योरेंस में इन्वेस्ट करे, ये आपके साथ आपके परिवार के लिए भी जरूरी है।