Mutual Funds: जाने महिलाओं के लिए लिए SIP स्कीम्स के फायदे क्या हो सकते है?

SIP यानि सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान जो महिलाओं को लॉंग टर्म इन्वेस्टमेंट में मदद कर सकता है। पाँच सौ, हजार की छोटी रकम से शुरू हुआ SIP आपको बाद में एक अच्छा रिटर्न दे सकता है।

author-image
Simran Kumari
New Update
Guide to SIP

Know what can be the benefits of SIP schemes for women: आज महिलाएं हर क्षेत्र में इंडिपेंडेंट होने की कोशिश कर रही है फिर चाहे वो शिक्षा हो या करियर या फिर फाइनेंस से जुड़ा कोई फैसला हो। ऐसे में वित्तीय स्वतंत्रता और भविष्य की सुरक्षा के लिए इन्वेस्टमेंट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए महिलाएं SIP (Systematic Investment Plan) की तरफ आकर्षित हो रही है। ये म्यूच्अल फंड ( mutual funds)  में इनवेस्टमेंट का एक तरीका है। ये एक ऐसा विकल्प है जो महिलाओं को लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की सुविधा देता है। SIP न केवल आसान है, बल्कि यह समय के साथ पैसे बनने में भी मदद करता है। ऐसे में आइए जानते है महिलाओं को SIP में इन्वेस्ट क्यों करना चाहिए और इसके फायदे क्या है?

महिलाओं के लिए SIP में निवेश करने के 5 प्रमुख फायदे

1. आसान तरीके से निवेश

Advertisment

SIP में इन्वेस्ट करना बहुत ही आसान है। महिलाएं कहीं से भी ऑनलाइन या ऑफलाइन जाकर ये निवेश कर सकती है।

2. वित्तीय स्वतंत्रता 

SIP महिलाओं को अपने पैसों के मामले में स्वतंत्रता देता है और खुद का भविष्य सुरक्षित करने में मदद करता है, जिससे उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। ऐसे में वो आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनती है।

3. छोटी बचत से बड़ा फंड

 SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको बहुत बड़ी राशि जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि आप छोटी-छोटी रकम जैसे ₹500 या ₹1000 से भी निवेश शुरू कर सकती हैं, और बाद में कंपाउंडिंग के कारण समय के साथ यह एक बड़ा फंड बन सकता है।

4. लक्ष्य आधारित निवेश

Advertisment

महिलाएं SIPs के जरिए अपने पहले से निर्धारित लक्ष्यों के लिए पैसे जमा कर सकती है। वो अपने जीवन के अलग-अलग लक्ष्यों जैसे बच्चों की शिक्षा या शादी, खुद का बिजनेस शुरू करना, किसी ट्रिप या रिटायरमेंट के लिए फंड जमा कर सकती हैं। जिससे भविष्य में उनको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा।

5. कम जोखिम

SIP में अगर बाजार स्थिर नहीं भी है तो कोई बहुत बड़ा खतरा नहीं रहता है। ये अस्थिरता के बावजूद एवरेज पैसे का लाभ मिलता है और नियमित निवेश की आदत विकसित करता है, जिससे लंबे समय में जोखिम कम होता है।

SIP Mutual Funds SIPs