Advertisment

Stress Management Tips: इन टिप्स की मदद से तनाव से मिलेगा छुटकारा

author-image
Vaishali Garg
New Update

आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो पूरी तरह से तनाव मुक्त हो। स्कूली बच्चे हों, कॉलेज के यंगस्टर्स हों, बड़े हों या बुजुर्ग हर किसी को किसी न किसी तरह का तनाव है।

Advertisment

यदि आप 1 हफ्ते से ज्यादा किसी चीज का तनाव लेते हो तो आपको अजीब सी बेचैनी और घबराहट महसूस होगी।

लंबे समय तक तनाव आपके भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। अप्रबंधित तनाव के कुछ दुष्प्रभाव या लक्षण सिरदर्द, पाचन संबंधी समस्याएं, नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन, उत्पादकता में कमी, एकाग्रता की समस्याएं, वजन बढ़ना, और रक्तचाप या हृदय गति में वृद्धि होना हैं। कुछ मामलों में, ये प्रभाव आपके स्वास्थ्य के बहुत हानिकारक भी साबित हो सकतें हैं।

आज के ब्लॉग में हम आपके लिए 5 ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिनसे आप अपने जीवन से तनाव को कम कर सकते हैं।

1. थोड़ा व्यायाम करें

Advertisment

व्यायाम तनाव-मुक्त करने वाले हार्मोन का उत्पादन करता है। पूरे दिन में जब भी आप फ्री हों और या फिर आपको बहुत तानव महसूस हो रहा हो, तब आप कुछ देर व्यायाम करें और यदि ऐसा करने से भी आपको लग रहा है की अभी भी तानव है। तो आप एक काम कर सकते हैं कि रोज सुबह और थोड़ी देर शाम को वॉक पर निकल जाएं।

और बहुत से रिसर्चर्स का ऐसा मानना है कि जो लोग रोज व्यायाम करते हैं, वह तरह से तनाव को हैंडल कर पाते हैं।

2. अपनी समस्या के बारे में किसी से बात करें

अधिकतर हम तनावपूर्ण तभी महसूस करते हैं, जब हम किसी समस्या से जूझ रहे हो और हमें उसका हल नहीं मिल रहा हो। आप यह तो मानते ही होंगे कि सबके अपने अलग नजरिया होते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी समस्या का हल नहीं निकाल पाते हैं मगर जब हम वही समस्या किसी और को बताते हैं तो वह उसका हल कुछ मिनटों में ही निकाल देते हैं इसलिए कभी भी आप तनावपूर्ण हों किसी समस्या के कारण तो समस्या का समाधान पाने के लिए अपने आसपास के लोगों मतलब अपने प्रियजनों को उस बारे में बताएं।

Advertisment

3. ना कहना सीखें

यह तनाव का सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है। आप हर चीज को हां कह देते हो और फिर आप उस चीज को करने में असफल हो जाते हो। जिसके कारण आप बहुत ज्यादा तनावपूर्ण महसूस करते हैं। इसलिए चीजों को ना कहना सीखें क्योंकि आप एक समय पर हर काम नहीं कर सकतें है।  थोड़ा काम करें, उसको जी जान से करें और उसमें अपना 100 परसेंट दें। एसा करने से आपके जीवन में तनाव भी कम होगा और आपका आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

4. ग्रेटिट्यूड व्यक्त करें



ग्रेटिट्यूड आपको उन सभी चीज़ों को पहचानने में मदद  जिनके लिए आपको आभारी होना चाहिए। और ग्रेटिट्यूड आपको उन सभी संसाधनों की भी याद दिलाएगा जो आपको तनावमुक्त होने मददगार साबित होते हैं, जो आपको काफी सशक्त भी बनाता है। अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि जो लोग आभार व्यक्त करते हैं, वह बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, कम तनाव और जीवन की बेहतर गुणवत्ता का आनंद लेते हैं।

5.दूसरों के साथ जुड़ें

मनुष्य सामाजिक प्राणी हैं।  समर्थित महसूस करने के लिए आपको लोगों के साथ संबंध बनाने होंगे।  समुदाय की भावना ढूँढना - चाहे काम पर हो, किसी धार्मिक संगठन के साथ, या साझा गतिविधियों के माध्यम से, जैसे कि संगठित खेल - आपकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण है।  एक साझा गतिविधि का आनंद लेना आपको समर्थन खोजने और रिश्तों को बढ़ावा देने की अनुमति देता है जो कठिन समय में सहायक हो सकते हैं।

शारीरिक स्वास्थ्य
Advertisment