अपने बच्चों को खिलाएं आम की ये 7 हेल्दी रेसिपीज

author-image
Swati Bundela
New Update

आम की 7 हेल्दी रेसिपीज


1) आमरस


आमरस से बेहतर डेजर्ट तो कोई और हो ही नहीं सकता। यह आम से बनने वाली सबसे कॉमन चीज है। यह बच्चे, जवान और बूढ़ों सभी का एक पसंदीदा डिश है। बच्चे तो बस आम के आने का ही इंतज़ार करते हैं। इसके लिए आपको इंग्रेडिएंट्स भी काम चाहिए - आम, दूध और इलायची थोड़े फ्लेवर के लिए। आम की हेल्दी रेसिपीज

2) आम का अचार


गर्मियों में कच्चे आम का अचार हमारे बोरिंग से खाने में भी एक ट्विस्ट ले आता है। आम का अचार तीखा और मीठा दोनों ही तरीकों से बनाया जाता है और दोनों ही बहुत स्वादिष्ट होते हैं। आम का अचार भारतीय घरों में गर्मी के मौसम में एक कंपलसरी डिश की तरह होता है और हर घर में बनता ही है।

3) आम पापड़


यह बहुत ही आसान तरीके से बनने वाली डिश है क्योंकि इसमें ज्यादा इंग्रेडिएंट्स की जरूरत नहीं होती। आपको चाहिए बस मैंगो पल्प और शक्कर। इसे आप पापड़ की तरह बनाए और फिर अच्छे से धूप में सूखने दें ताकि थोड़ा-सा ये लचीला बने। इसी तरह तैयार है आपका टेस्टी आम पापड़।

4) आम का श्रीखंड


हम सभी ने नॉर्मल बाजार में मिलने वाला श्रीखंड तो खाया ही है। पर क्या कभी आपने मैंगो फ्लेवर का श्रीखंड खाया है? आपको सिर्फ चाहिए दूध, आम, क्रीम, इलायची और दही और आपका श्रीखंड तैयार बस घर पर ही। यह एक पसंदीदा फ्लेवर का श्रीखंड है, जो बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी भी है।

5) आम की आइसक्रीम


गर्मियों के मौसम में घर पर बनी टेस्टी आइसक्रीम से बेहतर और क्या हो सकता है? बस आम, दूध और क्रीम की मदद से बनाएं अपने घर पर ही मैंगो आइसक्रीम। आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और जब मन चाहे तब खाए। आपके बच्चों को यह मैंगो आइसक्रीम बहुत पसंद आएगी।

6) आम पन्ना


आम पन्ना गर्मियों में पिया जाने वाला एक रिफ्रेशिंग शरबत है। यह हमें हीट स्ट्रोक से बचाता है और हमारे शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। यह मैंगो पल्प,जीरा,पोदीना आदि की मदद से बहुत जल्दी बन जाता है। बच्चों को दे ये हेल्दी शरबत।

7) मैंगो कस्टर्ड


आप घर पर मांगो कस्टर्ड भी बना सकती हैं। यह एक पसंदीदा डेजर्ट है। आप चाहे तो आप इसमें दूसरे कई फलों को भी शामिल कर सकती हैं। यह सबसे इजी, क्विक और टेस्टी रेसिपी है।
आम की हेल्दी रेसिपीज हेल्थ