Advertisment

Fitness: वेट लॉस करने के कुछ आसान तरीके

बहुत सारे लोग है जो अपने बढ़ते वजन से बहुत परेशान रहते है। एक स्वस्थ सेहत के लिए हमारा फिट रहना बहुत आवश्यक हैं।मोटापा कभी-कभी हमारे आत्मविश्वास पर भी असर डालता है। इससे हमें हार्ट की प्रॉब्लम्स, रक्तचाप और जोड़ो के दर्द की दिक्कत हो सकती हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Easy Ways To lose a Weight

Fitness : वेट लॉस करने के कुछ आसान तरीके (Image credit : pinterest)

Easy Ways To lose a Weight: खुद की पर्सनालिटी को सुधारने और अच्छा बनाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। एक स्वस्थ सेहत के लिए हमारा फिट रहना बहुत आवश्यक है। बहुत सारे लोग हैं जो अपने बढ़ते वजन से बहुत परेशान रहते हैं। वजन बढ़ाना हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। वजन बढ़ाने से हम बहुत सारी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बदलते समय में मोटापा लोगो के लिए आम समस्या बन चुका है। यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। मोटापा कभी-कभी हमारे आत्मविश्वास पर भी असर डालता है। इससे हमें हार्ट की प्रॉब्लम्स, रक्तचाप और जोड़ो के दर्द की दिक्कत हो सकती है। वजन कम करना सिर्फ हमारे बॉडी के सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि लंबे उम्र के लिए भी ज़रूरी है। वजन कम करना हमारे लिए बहुत चैलेंजिंग काम होता है, पर अगर हम सही तरीके से इसका उपाय करें तो धीरे-धीरे हम इस ओवर कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वेट लॉस करने की कुछ आसान तरीके –

Advertisment

वेट लॉस करने के कुछ आसान तरीके–

1. सही आहार 

वजन बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण होता है सही आहार न लेना। हमेशा हम फास्ट फूड खाते रहते हैं जो वजन बढ़ाने में पूरा योगदान देता है। हमें फास्ट फूड को इग्नोर कर हरी सब्जियां, फल, सबूत अनाज और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। हमें तले हुए और शक्कर वाले पदार्थ का सेवन करना भी वजन बड़ने का कारण है। हमे ज्यादा से ज्यादा ऐसे चीज़ों का सेवन करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हो क्योंकि फाइबर से भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। 

Advertisment

2. एक्सरसाइज 

अपने डेली रूटीन में व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए। यह केवल मोटापे को ही नहीं बल्कि आपकी शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक करता है। इससे हमारा माइंड फ्रेश रहता है। सुबह उठकर काम से कम 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज करने से हमारे वजन में गिरावट होती है। इसमें वॉकिंग, जॉगिंग, जिमिंग और स्विमिंग शामिल होते हैं। योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में बहुत फायदेमंद साबित होता है।

3. नींद

Advertisment

नींद हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर असर डालता है। जैसे हमें पर्याप्त नींद की जरूरत रहती है वैसे ही ज्यादा नींद भी हमारे लिए हानिकारक है। अच्छी नींद वजन घटाने में बहुत मददगार साबित होती है। हमें 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी से वजन बढ़ता है और भूख भी ज्यादा लगती है। तो हमें अपना स्लिप शेड्यूल प्रॉपर बनाकर रखना चाहिए। 

4. पानी

पानी के बिना हमारा जीवन नहीं चल सकता है। पानी वजन घटाने में भी बहुत मददगार साबित होता है। दिन में 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और भूख भी कम लगती है। खाना खाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं इससे हमें भूख ज्यादा नहीं लगेगी। पानी शरीर में टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करता है और लिवर और किडनी को फिल्टर भी करता है।

Advertisment

5. तनाव

अधिक तनाव के कारण भी वेट बड़ सकता है। अगर हम तनाव और चिंता में रहेंगे तो हमें भूख ज्यादा लगेगी। तनाव प्रबंधन के बहुत सारे उपाय हैं। सबसे सर्वश्रेष्ठ उपाय है योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना। मेडिटेशन भी इसका बहुत सरल उपाय है। किसी भी तरीके के मानसिक तनाव से दूर रहना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और वजन को कंट्रोल करने में भी काम आता है।

Fitness And Health
Advertisment