Good Fitness Habbits: 6 आदतें जो रखेंगी आपको तनावमुक्त

बहुत से काम या आदतें ऐसी होती हैं जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफ़ी लाभदायक होती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करने से हम तनावमुक्त रह सकते हैं। इस फिटनेस ब्लॉग में जानिये आदतें जो रखें तनावमुक्त।

author-image
Prabha Joshi
New Update
yoga

Good Fitness Habbits

Good Fitness Habbits: आजकल के व्यस्त से शेड्यूल में हम मानसिक रूप से थक जाते हैं। ऐसे में तन से नहीं मन से भी मज़बूत होना बहुत ज़रूरी है। मानसिक तनाव हमारी पूरी दिनचर्या ही ख़राब नहीं करता बल्कि कई बीमारियां को भी जन्म देता है।

काम वही जो मन को भाए

Advertisment

हम काम वही करना चाहते हैं जो हमारे इंटरेस्ट का हो, हमें अच्छा लगे, सुकून दे। क्या आप जानते हैं ऐसे बहुत से काम हैं जो आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और सुकून भरी ज़िंदगी जी सकते हैं।

Good Habbits For Mental Health 

1. हर दिन करें योग  

योग करने से सेहत पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। ये तन ही नहीं मन में भी एक बड़ा असर डालता है। योग करने से शांति मिलती है और ये खुद को पहचानने का एक सर्वोत्तम साधन हैं। अपने में केंद्रित होकर हम योग के जरिए अपनी योग्यताओं को पहचान सकते हैं। योग का सही समय अर्ली मॉर्निंग  है।

2. कभी कभार जाएं घूमने कहीं 

Advertisment

अगर आप यात्रा नहीं करते तो कुछ दिन शुरू करके देखिए। वीकेंड में ट्रिप करने से मेन्टल हेल्थ में एक गज़ब का असर  आता है। यात्रा के दौरान नए-नए लोगों और चीज़ों से हम रूबरू होते हैं। यात्राओं में निकलना हमें जीवन जीना और आसान बनता है। यही कारण है ज़्यादातर लोग यात्राओं के शौक़ीन होते हैं।

3. घर में लगाएं खूबसूरत पौधे 

जी हाँ, गार्डनिंग का नाम आपने सुना होगा। घर पर गार्डनिंग करने से हम व्यस्त ही नहीं रहते, शांत भी रहते हैं। घर पर पेड़-पौधे लगाकर उनमें नए-नए प्रयोग करना सेहत के लिए अच्छा होता है। इस शौक को जीवन में एक बार शामिल कर फिर ये शायद ही, फिर हमसे दूर हो। गार्डनिंग के लिए सुबह और शाम का समय उपयुक्त है।

4. अपनी मनपसंद गाने को गुनगुनाएं 

ऐसा कुछ नहीं है आप गा नहीं सकते या आपकी आवाज़ अच्छी नहीं है। ये सिर्फ़ भ्रम है। एक बार गाके देखिए, आवाज़ खुद अच्छी लगेगी। जी हाँ, नियमित गाने से न केवल आवाज़ अच्छी होती है, बल्कि मानसिक सेहत में भी अच्छा असर पड़ता है। गाने के लिए आप कुछ भी चुन सकते हैं, जैसे–फ़िल्मी गाने, भजन, लोकगीत आदि। गाने के लिए कोई भी समय चल सकता है।

5. रोज खेलें अपने मन का कोई खेल 

Advertisment

दिनचर्या में खेल को शामिल करना तन और मन दोनों के लिए लाभकारी है। ये मानसिक और शारीरिक दोनों एक्टिविटीज़ में फ़ुर्ती लाता है। खेल घर और बाहर दोनों रूप में खेले जा सकते हैं। घर में अपने साथियों या बच्चों के साथ तो बाहर खेल प्रेमियों के साथ एक टीम बनाकर। हर दिन कोई न कोई खेल ज़रूर खेलना चाहिए। खेल मोबाइल में कम, साथ बैठकर ज़्यादा खेलें।

6. संगीत 

संगीत सबका शौक़ होता है और हर कोई हर दिन लगभग सुनता ही है। संगीत को सुनने से मन को शक्ति और शांति मिलती है। इसके लिए कोई समय सीमा नहीं, जब चाहें, जितना चाहें, आप सुन सकते हैं; पर ध्यान रहे, आपका संगीत किसी के लिए शोर न बन रहा हो।

इन सबको आप अपने जीवन में दिनचर्या बनाकर अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित कर सकते हैं। आप तन और मन दोनों से स्वस्थ रह सकते हैं।

योग यात्राएं आदतें मानसिक स्वास्थ्य