/hindi/media/media_files/2025/04/16/BUdDpWONaXJQKoJEkKfe.png)
Photograph: (Freepik)
Must Try Seasonal Fruits in Summer That Are Great for Your Health: र्मियों का मौसम अपने साथ तेज़ धूप पसीना और थकान लेकर आता है। ऐसे में शरीर को ठंडक ऊर्जा और पोषण देने के लिए प्राकृतिक और ताजे फल सबसे अच्छे विकल्प होगते हैं। मौसमी फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि ये शरीर को हाइड्रेट रखने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। गर्मियों में मिलने वाले ये फल शरीर की गर्मी को संतुलित करते हैं और प्राकृतिक रूप से ताजगी का अहसास कराते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मौसमी फलों के बारे में जो गर्मियों में ज़रूर ट्राई करने चाहिए।
गर्मियों में जरूर ट्राई करें सेहत के लिए फायदेमंद ये मौसमी फल
1. तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने वाला सुपरफ्रूट
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी होता है और तरबूज इस काम के लिए सबसे बेहतरीन फल है। इसमें लगभग नब्बे प्रतिशत पानी होता है जो शरीर की पानी की कमी को पूरा करता है। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। गर्मियों में ठंडा तरबूज खाने से न सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है बल्कि ताजगी भी महसूस होती है।
2. आम स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर
आम को फलों का राजा’ कहा जाता है और ये गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। यह ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी विटामिन ए और फाइबर भी होता है। आम पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और त्वचा तथा आंखों की सेहत को भी बेहतर बनाता है। आमरस आम का शेक या कटे हुए आम किसी भी रूप में इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इसमें नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है।
3. लीची ठंडक और मिठास का अनोखा संगम
लीची गर्मियों में मिलने वाला एक छोटा लेकिन बेहद पौष्टिक फल है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को ठंडक देने में भी कारगर है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा को निखारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। लीची ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है और थकान को दूर करने में मदद करती है। गर्मी के दिनों में ताजा और ठंडी लीची खाने से शरीर को राहत मिलती है।
4. खरबूजा फाइबर और ताजगी से भरपूर
खरबूजा एक और प्रमुख मौसमी फल है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। साथ ही यह वज़न घटाने में भी सहायक है क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसमें विटामिन A और C होते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं। गर्मियों में नाश्ते में या स्नैक्स के रूप में खरबूजा खाना बेहद फायदेमंद होता है।
5. जामुन मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी
जामुन गर्मियों में मिलने वाला एक खट्टा मीठा फल है जो खासकर मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा जामुन लिवर और पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। यह पेट की समस्याओं जैसे गैस कब्ज और एसिडिटी में राहत दिलाने में मदद करता है। गर्मियों में ताजा जामुन या उसका जूस शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है।