Advertisment

Holi Special Recipes: 5 स्पेशल रेसिपीज जो त्योहार को बनाएंगी और मजेदार

फ़ूड: रंगों का त्योहार होली, खुशियों और मीठे पलों का संगम है। जहाँ एक तरफ रंगों की धूम मचती है, वहीं दूसरी तरफ स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू पूरे माहौल को खुशनुमा बना देती है। आज के इस ब्लॉग में जानिए पांच लाजवाब रेसिपी के बारे में

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Taste Of Home

5 Special Dishes to Make Your Holi Celebration Even More Memorable : रंगों का त्योहार होली, खुशियों और मीठे पलों का संगम है। जहाँ एक तरफ रंगों की धूम मचती है, वहीं दूसरी तरफ स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू पूरे माहौल को खुशनुमा बना देती है। तो इस बार आप होली के जश्न को और भी खास बनाने के लिए कुछ पारंपरिक और लज़ीज़ होली स्पेशल रेसिपीज (Holi Special Recipes) ट्राई कर सकते हैं।

Advertisment

5 स्पेशल रेसिपीज होली के त्योहार के लिए 

1. गुझिया (Gujia)

कोई भी होली अधूरी है बिना स्वादिष्ट गुझिया के। मैदे के पराठों में मेवे और खोए की लजीज भरावन, गुझिया न सिर्फ खाने में मज़ेदार है बल्कि बनाने में भी काफी आसान है।

Advertisment

2. दही वड़ा (Dahi Vada)

दही वड़ा होली के नाश्ते (Holi Breakfast) के लिए एक लाजवाब विकल्प है। उड़द दाल के वड़ों को ठंडे दही, मीठी चटनी और तीखे पुदीना की चटनी के साथ परोसने से यह नाश्ता ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पेट भरने वाला भी होता है।

3. मालपुआ (Malpua)

Advertisment

होली के मीठे व्यंजनों में मालपुआ का नाम सबसे ऊपर आता है। मैदे के पतले घोल से बनाए गए मालपुओं को चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है। आप चाहें तो इसे रबड़ी के साथ भी खा सकते हैं।

4. ठंडाई (Thandai)

ठंडाई होली के स्पेशल पेय (Holi Special Drink) के रूप में जानी जाती है। यह ठंडी और मीठी ड्रिंक खसखस, तरबूज के बीज, बादाम, इलायची और गुलाब जल से बनाई जाती है।यह न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है।

Advertisment

5. पान (Paan)

होली के बाद रंग खेलने के दौरान मुंह साफ करने के लिए पान का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, यह पाचन में भी सहायक होता है।आप अपने पसंद के अनुसार मीठा या तीखा पान बना सकते हैं।

यह तो कुछ चुनिंदा होली स्पेशल रेसिपीज (Holi Special Recipes) थीं, जिन्हें आप इस रंगों के त्योहार पर बनाकर अपने जश्न को दोगुना मज़ेदार बना सकते हैं। पारंपरिक व्यंजनों के साथ आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर नई रेसिपीज भी ट्राई कर सकते हैं।तो देर किस बात की, स्वादिष्ट पकवान बनाएं और अपनों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं! 

Holi Holi Celebration Holi Special Recipes
Advertisment