Swimming As Hobby: स्वीमिंग को बनाएं अपना पहला शौक़

शौक़/ ब्लॉग : स्वीमिंग करने का शौक़ बहुतों को होता है। वीकेंड में स्वीमिंग करने से न केवल तनाव दूर होता है बल्कि हम बोर होने से भी बच जाते हैं। अगर स्वीमिंग शौक़ बन जाए तो कहने ही क्या!

author-image
Prabha Joshi
New Update
स्वीमिंग

स्वीमिंग को एक शौक़ की तरह जीवन में लाएं

Swimming As Hobby: अगर आप नॉर्मल ज़िंदगी जीते हुए बोर हो रहे हैं तो करें स्वीमिंग क्लास ज्वाइन। जी हां, स्वीमिंग को आप एक शौक़ के रूप मे अपनी लाइफ़ में शामिल कर सकते हैं। स्वीमिंग के दौरान हमारा पूरा शरीर काम करता है। ऐसे में स्वीमिंग से हमारे शरीर में कई तरह से मज़बूती आती है। स्वीमिंग की क्लासिस ज्वाइन कर लेने से न केवल आपको एक नई जानकारी हासिल होगी बल्कि ये बहुत सस्ते में अच्छी चीज़ मिलेगी।

Advertisment

क्या हैं स्वीमिंग के फ़ायदे

अपने बच्चों या ख़ुद स्वीमिंग के क्लास ज्वाइन करवाइए। स्वीमिंग से हमारे शरीर में क्या फायदे हैं आइए जानें :-

  • मांसपेशियां : स्वीमिंग करने से हमारे शरीर की मसल्स मज़बूत यानि स्ट्रांग होती हैं। इसको करने से मसल्स यानि मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। शरीर का स्टेमिना बढ़ता है। स्वीमिंग को गठिया या अन्य मांसपेशियों संबंधित बीमारियों के लिए सही बताया गया है।
  • फ़ेफ़ड़े : स्वीमिंग के दौरान सबसे ज़्यादा प्रयोग हमारे फेफड़े करते हैं। सांस लेने के दौरान फेफड़े मज़बूत होते हैं। ऐसे में स्वीमिंग हमारे फेफड़ों के लिए लाभदायक साबित होती है। 
  • तनाव : स्वीमिंग करने से हमारे मस्तिष्क में एक अच्छा असर पड़ता है। किसी भी तरह के स्ट्रेस में स्वीमिंग करने से किसी भी तरह का स्ट्रेस दूर होता है। हम अपने में व्यस्त रहते हैं। ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसके प्रभाव एक्सर्साइज़ के बराबर हैं।
  • बोर : स्वीमिंग बोरियत दूर करती है। बोर होना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा नहीं होता। ऐसे में स्वीमिंग को एक शौक़ बनाकर उसे करने से बोरियत को दूर किया जा सकता है। जब कभी बोर हों पूल पर चले जाएं।
  • मोटापा : स्वीमिंग करने से शरीर में मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है, जिससे अत्यधिक वसा दूर होता है। शरीर में मोटापा और वज़न बढ़ने जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। 
  • हृदय : हृदय के लिए स्वीमिंग अच्छी बताई गई है। स्वीमिंग से रक्तचाप का स्तर सही रहता है। ऐसे में हफ़्ते में एक बार स्वीमिंग ज़रूर करें।
Advertisment

इस तरह स्वीमिंग का हमारे शरीर में बहुत लाभ है। लेकिन कहीं बाहर स्वीमिंग जाने से पहले प्रीकॉशन ज़रूर लें। पब्लिक स्वीमिंग पूल के पानी में कई तरह के केमिकल मिले होते हैं। ऐसे में पूल में जाने से पहले अच्छे से प्रीकॉशन ले लें। इसके साथ ही हर स्थिति में स्वीमिंग ठीक भी नहीं। किसी भी बिमारी से अगर गुज़र रहे हो तो अपने डॉक्टर से पहले स्वीमिंग को लेकर सलाह ले लें। सर्जरी जैसी स्थिति में स्वीमिंग को न करें। डॉक्टर से इस बारे में कंसल्ट ज़रूर करें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Swimming As Hobby स्वीमिंग