Advertisment

Women In Politics: निर्मला सीतारमण सहित 5 शक्तिशाली भारतीय महिला राजनेता

सुषमा स्वराज एक ऐसा नाम जो अपनी बुलंद आवाज के लिए ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में जानी जाती हैं। आपको बता दें की बीजेपी की यह नेता दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं हैं। जानें अधिक इस इंस्पिरेशन महिला प्रेरक ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
16 Jan 2023 | एडिट 01 Feb 2023
Women In Politics: निर्मला सीतारमण सहित 5 शक्तिशाली भारतीय महिला राजनेता

निर्मला सीतारमण

Women In Politics: भारती में राजनीति की शुरुआत में महिला राजनेताओं की संख्या बहुत सीमित थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, हमने भारत में कई शक्तिशाली महिला राजनेताओं को देखा है। कुछ महिला राजनेताओं ने भारत के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आपको बता दें हमारे देश ने अतीत में कुछ मजबूत और प्रतिभाशाली महिला राजनेताओं को देखा है।

Advertisment

एक समय की बात थी जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनी थी और पुरुष वर्चस्व वाली राजनीति में अपना खूब नाम कमाया था। तब से आज तक भारतीय राजनीति में कई महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। भारत में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा जहां पर महिलाओं ने अपना एक अलग वर्चस्व बना बनाया हो। एक देश के लिए उस देश के नेता बहुत मायने रखते हैं। पिछले कुछ सालों में भारतीय राजनीति में महिलाओं ने अपना काफी अच्छा वर्चस्व बनाया है। पिछले साल देश में भारत की दूसरी राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुरमू को चुना गया। द्रोपती मुरमू आदिवासी महिला समाज की पहली ऐसी महिला है जो राष्ट्रपति बने। आज के इस ब्लॉग में जानते हैं भारत की सबसे शक्तिशाली महिला राजनेताओं के बारे में।

5 Powerful Women Politicians In India-

इंदिरा गांधी

Advertisment

भारत की इतिहास में इंदिरा गांधी की बहुत ही अहम भूमिका रही है। आपको बता दें भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। इंदिरा गांधी तब एक महिला नेता के रूप में उभरी जब राजनीति में महिलाओं का बहुत ही कम योगदान था। उस समय इंदिरा गांधी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और देश की वृद्धि में बहुत योगदान दिया। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। इंदिरा ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में अपने निधन तक, भारत की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।



Advertisment



सुषमा स्वराज

Advertisment

सुषमा स्वराज एक ऐसा नाम जो अपनी बुलंद आवाज के लिए ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में जानी जाती हैं। भारत की केंद्रीय विदेश मंत्री थीं सुषमा स्वराज। आपको बता दें की बीजेपी की यह नेता दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं हैं। सुषमा जी ने कई सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक निकायों की भी मदद की और उनका हिस्सा भी रही थीं। सुषमा स्वराज 15वीं लोकसभा में विपक्ष की एक नेता थीं। स्वराज हरियाणा में हिंदी साहित्य सम्मेलन की सक्रिय सदस्य भी रहीं थीं। आपको बता की सुषमा स्वराज एक वकील थीं जिन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब के विधि विभाग से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

ममता बनर्जी

Advertisment

राजनेता ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारत की पहली महिला रेल मंत्री हैं। ममता जी ने भारतीय राजनीति में एक उल्लेखनीय कार्य किया है। बनर्जी इस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। ममता ने 1997 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की और यह इसकी अध्यक्ष भी हैं। आपको बता दें की बनर्जी दो बार रेल मंत्री चुनी गईं। ममता बनर्जी ने भारत सरकार के कैबिनेट में कोयला और महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में भी सराहनीय कार्य किया है।



सोनिया गांधी

Advertisment

सोनिया गांधी भी महान महिला राजनेताओं में से एक हैं। सोनिया एक बहुत फेमस पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। आपको बता दें की कांग्रेस में सोनिया कार्यकाल इतिहास में सबसे लंबा रहा है। फोर्ब्स पत्रिका द्वारा उन्हें प्लेंटर में 9वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में भी स्थान मिला था। सोनिया गांधी यूपीए की अध्यक्ष भी हैं।



Advertisment





निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण को मई 2019 में भारत के वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था,और वह कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री भी हैं। निर्मला भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। आपको बता दें की राजनीति में अपने करियर से पहले निर्मला ने ब्रिटेन स्थित कृषि अभियंता संघ और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में मुख्य भूमिका निभाई है। निर्मला सीतारमण  राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के रूप में भी काम किया है। निर्मला सीतारमण अपने आप में ही एक बहुत ही इंस्पिरेशनल है। आज भी अपने कामों से, अपनी स्पीच से, लोगों से इंटरेक्शन में सीतारमन लोगों को इंस्पायर करना कभी नहीं भूलती हैं।

Advertisment
Advertisment