Women Chefs: भारत की सबसे सफल महिला शेफ

महिलाएँ हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं और दूसरों के लिए एक मिसाल बन रहे हैं। व्यवसाय से लेकर खेल तक, शिक्षा से लेकर डॉक्टर तक, शेफ से लेकर एस्ट्रोनॉट तक ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने सफलता हासिल ना कि हो।

author-image
Neha Dixit
New Update
Indian Chefs

Successful Women Chefs In India ( Image Credits:

Most Successful Women Chefs In India: महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है और दूसरों के लिए मिसाल बनी है। शेफ बनना कोई आसान बात नहीं है। मेहनत, डेडीकेशन, पैशन और क्रिएटिविटी इन सभी क्वालिटीज का प्रदर्शन करने के बाद आप शेफ के मुकाम तक पहुंच पाते हैं। भारतीय महिला सेफ जिन्होंने न केवल अपने देश में बल्कि विदेश में भी जाकर अपना नाम रोशन किया है और अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया है। हर तरह की क्यूज़ीन में एक नई जान डाली है इंडियन, इटालियन, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल या फिर बेकिंग।

भारत की 5 सर्वश्रेष्ठ महिला शैफ

1. Pooja Dhingra 

Advertisment

पूजा ढींगरा एक बहुत ही कामयाब पेस्ट्री चैफ और Entrepreneur है। पूजा Le 15 patisserie जो कि मुंबई में एक मशहूर बेकरी है उसकी फाउंडर और ओनर है। पूजा ढींगरा ने भारत में फ्रेंच मैकारूंस को बहुचर्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही वह 'The Book Of Treats' किताब की ऑथर भी है।  

2. Garima Arora

गरिमा अरोरा भारत की मशहूर शैफ है जिन्होंने देश-विदेश में अपने कुलिनरी स्किल्स के लिए नाम कमाया। गरिमा अरोरा पहली भारतीय महिला है जिन्होंने मिशेलिन स्टार जीता। गरिमा अरोरा का रेस्टोरेंट गा जो कि बैंकाक, थाईलैंड में है। उनके इस रेस्टोरेंट है कई उपलब्धियां हासिल की हैं। गरिमा अरोरा ट्रेडीशनल इंडियन फ्लावर्स को मॉडर्न टेक्निक्स के साथ इन्फ्यूज करके अपने एक्सपेरिमेंट इन्नोवेशंस और बेहतरीन स्वाद के लिए जानी जाती हैं। 

3. Ritu Dalmia

ऋतु डालमिया भारत की मशहूर महिला शेफ में से एक है। रितु अपने इटालियन क्यूज़ीन के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक किताब भी लिखी है जिसका नाम है इटालियन खाना। रितु का काम उनके पैशन डेडीकेशन और स्किल्स ।को दर्शाता है। ऋतु के दिल्ली में कई होटल भी हैं जिन में मशहूर डीवा और लट्टीट्यूड 28 जैसे होटल शामिल है।

4. Nita Mehta

Advertisment

नीता मेहता मशहूर भारतीय शेफ है जो कि अपने कुलिनरी स्किल्स, कुकिंग बुक्स, रेस्टोरेंट ओनर, और भारतीय कुकिंग शोज में जज के तौर पर जानी जाती हैं। नीता मेहता अभी तक 400 से भी ज्यादा कोक बुक्स लिखी है जिनकी मिलियन आफ कॉपीज बिक चुकी है। इन सभी उपलब्धियां के साथ निदा मेहता दिल्ली में कुलिनरी अकैडमी की फाउंडर भी है जिसका नाम है नीता मेहता कॉलोनी अकैडमी।

5. Madhu Krishnan 

मधु कृष्णन एक बेहद ही सफल भारतीय शेफ हैं। मधु आईटीसी होटल में एग्जीक्यूटिव शेफ के तौर पर कई सालों से जुड़ी हुई हैं। मधु ने अपने बेहतरीन कुलिनरी स्किल्स डेडीकेशन पैशन और हार्ड वर्क के साथ अपना और देश का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही मधु कृष्णन जी को नेशनल टूरिज्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट लेडी शेफ ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया जा चुका है।