Women Chef: ऐसी महिला शेफ जो अपनी कला से दुनिया जीत रही हैं

महिलाएं घरों में तो खाना बनाती ही हैं पर बाहरी दुनिया में उन्हें उचित नहीं समझा जाता इस प्रोफेशनल दुनिया के लिए। पर इन सबको गलत साबित करके कुछ महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है खाना बनाने के फील्ड में।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Women chef

Women Chef Photograph: (Freepik )

Women Chef who are leading in Cooking: आज के दौर में महिलाएं हर फील्ड में अपनी कैपेबिलिटी और अंडरस्टैंडिंग से नए पैरामीटर स्थापित कर रही हैं, और खाना बनाना भी इससे अछूता नहीं है। ऐसी कई महिला शेफ हैं जिन्होंने अपनी रसोई की जादूगरी से न केवल स्वाद के मायनों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय और वेस्टर्न डिशेज की एक नई पहचान बनाई है। ये महिला शेफ सिर्फ खाना पकाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अपने अनोखे अंदाज़, क्रिएटिविटी, और आत्मविश्वास के दम पर दुनिया भर में स्वाद और संस्कृति का एक खूबसूरत जादू बिखेर रही हैं। अपने घर के साथ अपनी संस्कृति को भी बहुत अच्छे से दर्शा रही हैं ये महिलाएं जो हर एक के लिए प्रेरणा हैं। चलिए जानते हैं ऐसी कुछ महिलाओं को जिनसे हमे कुछ सीखने को मिलेगा। 

ऐसी महिला शेफ जो अपनी कला से दुनिया जीत रही हैं

1. असमा खान

Advertisment

असमा खान का जन्म एक मुसलमान राजसिक परिवार में हुआ जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई की फिर आगे की पढ़ाई के लिए वो लंदन चली गईं। उन्होंने खाना बनाने की शुरुआत अपने मां की रेसिपीज बना कर क्योंकि उन्हें बाहर घर की याद आया करती थी। बस यही से शुरू हुआ असमा का सफर। उन्होंने लंदन में दार्जिलिंग एक्सप्रेस नाम से एक रेस्टोरेंट शुरू किया जिसमें केवल महिलाएं थीं ऐसी महिलाएं जिन्होंने घर के बाहर कभी काम नहीं किया था। इसके बाद वो दुनिया भर जानी जाने लगीं।

2. डोमिनिक क्रेन

डोमिनिक क्रेन का जन्म फ्रेंच परिवार में हुआ जहां उनके पिता बेहतरीन रेस्टोरेंट में उन्हें ले जाया करते थे जहां से उनका रुझान बढ़ा खाना बनाने की ओर। जब उन्होंने फ्रेंच रेस्टोरेंट में काम मांग तो उन्हें ये कहकर माना किया गया कि महिलाएं प्रोफेशनल किचेन में फिट नहीं होती। इससे हार न मानकर उन्होंने एटेलियर क्रेन की शुरुआत की सेन फ्रांसिस्को में 2011 में जहां खाने के नाम बस नाम नहीं थे कविताएं थी उनकी क्रिएटिविटी और प्यार से भरा हुआ।

3. तरला दलाल

तरला का जन्म पुणे, महाराष्ट में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से की। शुरुआत की उन्होंने महिलाओं को खाना बनाना सीखा के उसके बाद उनकी पहली बुक आई “द प्लेजर ऑफ वेजिटेरियन कुकिंग”। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का कुकिंग शो शुरू किया कुक ईट अप तरला दलाल। 2007 में उनको भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वो भारत की पहली महिला शेफ बनी ये पुरस्कार पाने वाली।

4. मधुर जैफरी

Advertisment

शुरुआती जीवन में उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की फिर वो इंग्लैंड चली गई आगे की पढ़ाई के लिए जहां उन्हें भारतीय खाने से दूरी महसूस हुई और वो उसे खोजने की राह पर निकल गई। मधुर जैफरी वैसे तो एक एक्ट्रेस थी जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। 1973 में उन्होंने पहली बुक लिखी “एन इन्विटेशन तो इंडियन कुकिंग”। वो पहली महिलाएं में से एक थीं जिन्होंने ने भारतीय खाने को एक एलिगेंस के साथ प्रस्तुत किया।

5. नदिया हुसैन

नदिया हुसैन “द ग्रेट ब्रिटिश बेक ऑफ” की विजेता बनने के बाद फेमस हुई। इनका जन्म 1984 में इंग्लैंड में हुआ। 2016 में उन्हें क्वीन एलिजाबेथ 2 के 90वे जन्मदिन पे केक बनाने के लिए इनवाइट किया गया था। नदिया हुसैन की खाना बनाने की कला में बांग्लादेशी और ब्रिटिश स्वाद है जो उन्हें अनोखा बनाता है।

Women Women Chef Cooking