Advertisment

Self Dependence Importance: महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर होने का महत्व

working women

हमेशा से पुरुषो को यह सिखाया जाता है कि उनका आत्मनिर्भर होना कितना आवश्यक है क्योंकि भविष्य में उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करना है। परंतु लड़कियों को बचपन से यही सिखाया जाता है कि उनका कर्तव्य केवल अपने परिवार का ध्यान रखना और घर का काम करना है। इसी सोच के साथ लड़कियों ने भी अपने आगे बढ़ने के सपने को खत्म करना सीख लिया। परंतु अब वक्त के साथ महिलाओं ने भी आगे बढ़ना सीख लिया है। अब वे भी अपने आत्मनिर्भर होने का महत्व समझ रही है। हम बता रहे है कुछ ऐसे कारण जिसके लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।

Advertisment

बढ़ता है आत्मविश्वास

यदि कोई ऐसी खूबी जो महिलाओं में हमेशा से नही होती वो है आत्मविश्वास। अपने पर भरोसा करना उन्हें कभी सिखाया ही नही जाता। उन्हें हमेशा यही बताया जाता है कि वह पुरुषो से कम है और वो शारीरिक और मानसिक रूप से पुरुषो की बराबरी नहीं कर सकती हैं। शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ ही एक महिला आत्मनिर्भर हो सकती है।

समाज और परिवार द्वारा सम्मान 

Advertisment

किसी भी समाज में महिलाओं को वो सम्मान नही मिला है जिसकी वे हकदार है। उन्हें उनकी काबिलियत के अनुसार श्रेय नही मिलता। यदि वे आत्मनिर्भर होती है तो उनके परिवार के साथ साथ समाज में भी उन्हें सम्मान मिलता है। एक आत्मविश्वास से पूर्ण महिला अपने सम्मान की रक्षा करना जानती है।

अन्य महिलाओं के लिए एक उदहारण बनना 

एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित हो सकती है। एक आत्मनिर्भर महिला किसी बालिका के लिए उदाहरण बन सकती है। परिवार और समाज के लोग भी लड़कियो को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आत्मविश्वास से पूर्ण एक महिला अपने परिवार और बच्चो को नज़र में भी हमेशा एक सशक्त बनी रहती है।

Advertisment

अत्याचार के खिलाफ लड़ने की शक्ति

वर्षो से महिलाएं अपने घर, ससुराल में, या दफ्तर में अत्याचार का शिकार होती आ रही है। आर्थिक रूप से मजबूत न होने कारण वे ये अत्याचार सहती रहती है। परंतु एक आत्मनिर्भर महिला को अपने सभी अधिकारों का ज्ञान होता है जिससे वे अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार से लड़ सकती है। अपने भावनात्मक और आर्थिक रूप से भी वे मजबूत होती है।

इस बात से यही साबित होता है की एक महिला के लिए अपने जीवन में आत्मनिर्भर होना कितना आवश्यक है जिसके साथ ही वह अपने परिवार और समाज में पूरे सम्मान के साथ जी सकती है।

#self dependent
Advertisment