Social Taboos: समाज के बनाए हुए टैबू जो हमारे लिए अच्छे हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
relationship

हमारे समाज ने बहुत से ऐसे टैबू बनाए है जिसके बारे में हम बात नहीं कर सकते लेकिन ये टैबू हमारे लिए बहुत अच्छे है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें हमने आज भी टैबू बनाया हुआ हैं लेकिन यह हमारे लिए बहुत फ़ायदेमंद होती है। हमें इन चीजों को समाज में सहज करने की ज़रूरत है।आज हम ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जो समाज के लिए टैबू हैं लेकिन हमारे लिए  बहुत अच्छी है-

शादी से पहले सेक्स

Advertisment

आज के समय भी लोग शादी से पहले सेक्स को अच्छा नहीं मानते लेकिन यह बहुत अच्छी चीज़ है। इससे आपको अपने पार्ट्नर के बारे में पता चलता है। आप उसकी सेक्शूअल डिज़ाइअर्ज़ के बारे में जानते हो जो कि आपके लिए बहुत ज़्यादा ज़रूरी है। इससे आपको अपनी अपने पार्ट्नर के प्रति यौन अनुकूलता के बारे में जानकारी मिलती है।

लिविंग रेलेशन्शिप 

लिविंग रेलेशन्शिप को आज भी टैबू माना जाता है। इस चीज़ का असल में बहुत ज़्यादा फ़ायदा है। आप अपने पार्ट्नर के बारे में जान लेते है। एक व्यक्ति जिसके साथ आपने पूरी लाइफ़ बितानी है उसको शारीरिक और इमोशनल तौर पर पहले से जान लेने में कोई बुराई नहीं है।

लड़के दोस्त होना

यह भी हमारे समाज में एक टैबू हैं ख़ासकर लड़कियों को लड़के दोस्त बनाने से मना किया जाता हैं। जिन लड़कियों के ज़्यादा मेल दोस्त होने समाज उन्हें अच्छा नहीं मानता है। लेकिन लड़कों को दोस्त बनाने से आपको उनकें मानसिकता के बारे में पता लग जाता है। उनको आप के बारे पता चलता है।

हस्तमैथुन (Masturbation) 

Advertisment

समाज में हस्तमैथुन को आज भी बहुत बढ़ा टैबू माना जाता है। हस्तमैथुन के बारे में बहुत कम बात होती है। इस चीज़ के आपके शरीर को बहुत फ़ायदा मिलता है। आप अपने शरीर के बारे में जानते हो।इससे आपके स्ट्रेस कम होता है। यह एक सेल्फ़-लव की निशानी है। इस में कुछ भी ग़लत नहीं है।

पास्ट में रेलेशन्शिप का होना

हमारे समाज में आज भी किसी भी व्यक्ति को उसके पास्ट से जज किया जाता है लेकिन अगर आप का किसी वजह से रेलेशन्शिप टूट गया है। अब आप नए रिलेशन में जाना चाहते इसमें कोई बुराई नहीं है। इससे आपको अपने बारें में पता चलता है कि आप कैसा पार्ट्नर अपनी लाइफ़ में चाहते हो।

taboo