Advertisment

Who Is Shefali Shah? उनके कैरियर की क्या है कहानी

author-image
Vaishali Garg
New Update

नेटफ्लिक्स ओरिजिनल के शो दिल्ली क्राइम में अपनी श्रेष्ठ भूमिका के लिए जानी जाने वाली शेफाली शाह ने शॉर्ट फिल्म Someday के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की।  Someday को 51वें वार्षिक यूएसए फिल्म समारोह में अंतर्राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म और वीडियो प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया गया था।

Advertisment

क्या है शेफाली शाह की बैकस्टोरी?

• शेफाली शाह को नेटफ्लिक्स के वेब शो दिल्ली क्राइम में एक पुलिस वाली की भूमिका निभाने पर क्रिटिक्स ने उनकी काफी सराहना की। इसके बाद यह शो आगे बढ़ा और 2020 में इसे सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार मिला।

• रिची मेहता द्वारा निर्देशित, दिल्ली क्राइम 2012 के निर्भया कांड पर आधारित है। शो के इतने ऑथेंटिक होने का कारण शाह का अच्छा अभिनय कौशल था,जिसके कारण इसे काफी सराहना भी मिली। शेफाली शाह ने बहुत ही अच्छे तरीके से एक पुलिस वाली का किरदार निभाया था इस शो में।

Advertisment

• शेफाली शाह ने 1995 में फिल्म रंगीला में एक छोटी भूमिका के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की।

उन्होंने सत्या में सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई जिसके लिए उन्होंने 44 वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री क्रिटिक्स अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

• जैसे-जैसे उनका अभिनय करियर आगे बढ़ा, शाह को वक्त और दिल धड़कने दो में उनके प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरस्कार के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। 2007 में द लास्ट लीयर के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला । दिल धड़कने दो के लिए, अभिनेत्री को कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया और इसी के तहत उनको Best Ensemble Cast Award भी मिला।

शेफाली शाह हर बार एक नई भूमिका निभाने के लिए और अपना एक अलग औरा रखने के लिए जानी जाती हैं और  उनकी एक्टिंग स्किल्स को समीक्षकों और दर्शकों दोनों द्वारा समान रूप से पसंद किया जाता है। यह तब से है जबसे उन्होंने इंडियन टेलिविजन सीरियल्स में काम किया, उस समय का उनका एक सबसे फेमस शो है 'बनेगी अपनी बात'।

• जब शिफाली सिर्फ 20 साल की थीं तब उन्होंने एक 15 साल के बच्चे की मां की भूमिका निभाई थी। शिपाली ने एक 45 साल की मां की भूमिका भी निभाई थी जब वह सिर्फ 20 साल की थीं। आपको बता दें कि शेफाली ने 2005 की बॉलीवुड फिल्म वक्त में अक्षय कुमार की मां की भूमिका निभाई थी उस समय वह सिर्फ 30 साल की थीं।

Advertisment

• ओटीटी प्लेटफार्म पर काम करने के बारे में शिफाली कहती हैं कि यहां सिनेमा की तरह कोई कंपल्शन नहीं है इसलिए एक हीरोइन या हीरो खुलकर अपनी एक्टिंग स्किल्स यहां दिखा सकते हैं।

• दिल धड़कने दो के बाद फिल्मों से एक छोटा सा ब्रेक लेने के बाद, शेफाली एक बार फिर फिल्म के साथ वापस आईं, जो शाह के अनुसार एक बहुत ही प्यारी और कोमल प्रेम कहानी है। हालाँकि, दिल्ली क्राइम ने शाह को वापस फ्रेम के केंद्र में रख दिया और उन्हें शो में इतनी अच्छी भूमिका निभाने के लिए लोगों ने काफी सराहा।

• शाह की पहली निर्देशित फिल्म Someday एक ऐसी कहानी है जो दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो मां और बेटी हैं।विधि एक मेडिकल वर्कर है जो अपनी ड्यूटी के बाद 7 दिन के क्वारंटाइन के लिए घर आती है।  उसकी माँ अल्जाइमर से पीड़ित है जो उन दोनों के बीच दूरियां पैदा करती है।

• फिल्म माँ और बेटी के बीच पारिवारिक गतिशीलता से संबंधित है। जो अपने रिश्ते में एक सामान्य कनेक्शन खोजने की कोशिश करतीं है और उनमें से एक को अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा याद नहीं रहता है।

शेफाली शाह
Advertisment