Women Politicians Of India: भारत की राजनीति में नामवर महिलायें

Swati Bundela
12 Sep 2022
Women Politicians Of India: भारत की राजनीति में नामवर महिलायें

भारत में राजनीति में ज़्यादा मर्दी का बोलबाला हैं। बहुत कम औरतें हैं जिन्होंने राजनीति में अपना नाम किया हैं। इसका एक बढ़ा कारण हमारा समाज भी हैं क्योंकि राजनीति को मर्दी का खेल मन जाता हैं। जब भी लड़की के करियर चुनने कि बात आती हैं तो उसे ज़्यादा टीचर, डॉक्टर, इंजीनियरिंग, नर्स यही विकल्प दिए जाते हैं। यह बहुत कम देखा जाता है के लड़कियों को पॉलिटिक्स में जाने के लिए प्रोत्साहन किया जाये पर फिर भी बहुत सी ऐसी औरते हैं जिन्होंने ने इस मर्द प्रधान समाज में राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायीं और आज हम उनके बारे में ही बात करेंगे।

1. इंदिरा गांधी 

इंदिरा गांधी भारत कि केवल महिला प्रधानमंत्री हैं। अभी तक न उनसे पहले और बाद में कोई भारत की महिला प्रधानमंत्री नहीं बनी हैं। 19 नवंबर, 1917इ लाहाबाद में हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी के घर जन्म लिया । 1950 में उन्होने अपना राजनीतिक  करियर अपने पिता जी के साथ शुरू किया फिर 1955 में  कांग्रेस की वर्किग कमेटी की सदस्य बन गयी।1959 में वो पार्टी की प्रधान बन गयी।

 इसके बाद  1965 से 1966 तक वह इनफ्रामेंशन ब्राडकास्टिंग मिनिस्टर बनी। जब वो भारत के प्रधानमंत्री  के चुनाव में खड़ी होयी तो उस समय पूरे विश्व की नज़रें उन पर थी। उस समय पार्टी के कुछ लोगों ने सोचा ने की यह क्या देश चला पायेगी असली सत्ता तो उनके हाथ में होगी परंतु इंदिरा गांधी ने अपनी मेहनत और लगन से अपना नाम पूरी दुनिया में कर दिया।

2. द्रौपदी मुर्मू 

भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति और आदिवासी समाज से पहली ऐसी व्यक्ति हैं जिन्हें  राष्ट्रपति के रूप मैं चुना गया है। इनके जीवन की कहानी एक व्यक्ति के रूप में आपको बहुत प्ररेणा देती है। उड़ीसा के एक छोटे से गांव से देश की महिला  राष्ट्रपति बनना कोई असाधारण बात नहीं हैं।  यह उनकी मेहनत और लगन हैं जो उन्हें यहाँ तक लायी हैं।

3. ममता बनर्जी 

आल इंडिया तृणामूल कांग्रेस की प्रधान और पच्छिम बंगाल की केवल महिला मुख्य मंत्री ममता बनर्जी की भारत की राजनीतिक में बढ़ा नाम हैं। आम परिवार में जन्मी ममता राजनीति के साथ लिखने और पेंटिंग करने का भी शौक़ रखती हैं । इसके साथ साथ वो समाज सेविका भी हैं।

4. सुषमा स्वराज

भाजपा की सदस्य, सुप्रीम कोर्ट की वकील रह चुकी सुषमा स्वराज राजनीति की बढ़ी खिलाड़ी हैं। वह सात बार सांसद सदस्य और तीन बार विधान सभा के सदस्य के रूप में चुनी जा चुकी हैं । नरेंद्र  मोदी की सरकार में विदेश मंत्री भी रही हैं।  उनका राजनीति का इतिहास काफ़ी है।

5. सेल्वी जे जयाललिता

 भारत की सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक सेल्वी जे जयाललिता हैं। सबसे रोमांचिक बात कि यह अभिनेत्री से राजनीति में आयी और 6 बार तमिलनाडु की मुख्य मंत्री रही।लोग उन्हें अलग अलग नाम से बुलाते थे।

अगला आर्टिकल