Mosquitoes: गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए 5 टिप्स

मच्छरों को मारने के लिए बाजार में कई तरह के स्प्रे और अन्य दवाइयां मौजूद हैं लेकिन इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी कर सकती हैं जो मच्छरों को घर में आने से रोकता है।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Mosquito

File Image

5 Tips To Get Rid Of Mosquitos in Summer: गर्मियों के आते ही घर में मच्छरों का आना भी शुरू हो जाता है। और यह मच्छर काटने के साथ साथ डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों को भी अपने साथ लाते हैं। वैसे मच्छरों को मारने के लिए बाजार में कई तरह के स्प्रे और अन्य दवाइयां मौजूद हैं लेकिन इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी कर सकती हैं जो मच्छरों को घर में आने से रोकता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय जो आपको मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे

मच्छरों से निजात पाने के घरेलू उपाय

1. लहसुन

Advertisment

लहसुन में तेज़ गंध होती है जो मच्छरों को दूर रखने का काम करती है। इसके लिए आप लहसुन को अच्छे से पीशकर पानी में उबाल लें और फिर इसका छिड़काव घर के हर कोने और अंधेरी जगहों पर करें, इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे।

2. नीम का धुआं 

नीम मच्छरों से निजात दिलाने में काफी असरदार है। नीम के पत्ते कड़वे होने के कारण जब हम इसे जलाते हैं तो इसके धुएं से मच्छर घर से भागते हैं और आते भी नहीं हैं। इसके लिए आप नीम की हरी पत्तियों को घर में जलाकर रख दें। कुछ देर बाद मच्छर गायब हो जाएंगे।

3. कपूर 

कपूर में भी तेज गंध होती है जो मच्छरों को भगाने में काफी मदद करती है। आप कपूर को कमरों के कोनों में रखकर जलाएं और खिड़की व दरवाजों को कुछ समय के लिए बंद कर दें, इससे घर में मौजूद मच्छर भाग जाएंगे।

4. लौंग 

Advertisment

लौंग मच्छरों को दूर रखने में काफी असरदार है। आप लौंग के तेल में नींबू का रस मिलाकर इसका छिड़काव घर में करें या फिर नींबू के रस में लौंग को कूटकर डालें और इसे घर के कोनों में रखें। ऐसा करने से मच्छर नहीं आते हैं।

5. मिट्टी का तेल

मिट्टी का तेल यानी कैरोसीन भी मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। इसके लिए आप कैरोसीन में कुछ बूंद नीम के तेल की मिलाएं और इसे घर में स्प्रे करें। इसकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं।

home remedies Mosquitoes Mosquito Bite