/hindi/media/media_files/Cckv97K2pvBmpGX9TbKn.png)
file image
Menstrual cycle(periods) महिलाओ के शरीर मे होने वाला एक हार्मोनल प्रक्रिया है जिससे महिलाओ को गुजरना पड़ता है, इस समय महिलाए कही मनगढ़ंत बाते और रुढ़िवादी विचारधारा का सामना करती है। ये विचारधारा या सोच महिलाओ की आम सी देखने वाली गतिविधियों और उनकी आजादी मे भी समस्या उत्पन्न करते है। महिलाए हर माह मे एक बार इस प्रक्रिया से गुजरती है और आश्चर्य की बात है की झूठी और तथ्य रहित बातों का बोझ महिलाओ के माथे जड़ दिया गया है। लेकिन जागरूक होना हमारा अधिकार है तो चलिए मिथकों को तोड़े:
Exposing Periods Myth: Periods से जुड़े 5 मिथक जाने
1. पीरीयड ब्लड (period blood) गंदा होता है
पीरीअड ब्लड ऐसा ही होता है जैसा शरीर से निकलने वाले अलग पदार्थ होते है। लेकिन महिलाओ को अक्सर इस सोच का सामना करना पड़ता है की ये गंदा है और अगर कहीं दाग लग जाए तो बेचैन हो जाती है, और समाज उन्हे दैनिक गतिविधियों से भी दूर कर देता है। ऐसे मे आवश्यक है समझना की पीरीअड ब्लड भी सामान्य है।
2. पीरीयड मे बालों को धोना और पेड़ों को नहीं छूना चाहिए
अक्सर आपने सुन होगा महिलाओ को पीरीअड के समय बालों को नहीं धोना चाहिए और पेड़ों को नहीं चूना चाहिए नहीं तो पेड़ मार जाते है। वास्तव मे ऐसा कुछ नहीं है आप पर्सनल हाइजिन(personal hygiene) को बरकरार रखने के लिए बाल धो सकती है, ये आपका अपना नजरिया है और आपकी सुविधा पर निर्भर करता है। और आप पेड़ों को भी बेझिझक छू सकती है वास्तव मे पेड़-पोधों का इससे कोई संवध नहीं है।
3. अचार और पापड़ खराब हो जाते है
अचार और पापड़ कुछ मौसम और किसी मसाले/तेल की कमी से खराब हो सकते है। इनका पीरीअड से कोई संबंध नहीं है तो जब भी आप इस प्रक्रिया से गुजरे बेझिझक अचार और पापड़ छूए।
4. मासिक धर्म के दौरान व्यायाम नहीं करना
शोधों के अनुसार व्यायाम आपको मजबूत बनाता है और पीरीअड के समय व्यायाम आपको दर्द मे आराम देता है। कुछ पीरीअड विशेष व्यायाम को सीख कर आप खुद को और मजबूत बना सकती है। तो जब भी पीरीअड आए बेखोफ व्यायाम और खेले जिससे आप स्वस्थ रहे।
5. पीएमएस (premenstrual syndrome) आम है
यह पीरीअड से पहले फैली गलत धारणा है की मासिक चक्र से पहले महिलाए चिड़चिड़ी और मूड मे रहती है, दरअसल यह premenstrual syndrome हो सकता है। भावनात्मक परिवर्तन, भूख मे बदलाव इसके आम से दिखने वाले पर ध्यान देने योग्य लक्षण है। तो जब भी कुछ ऐसा हो चिकित्सक की अवश्य सलाह ले।