PCOS और Irregular Periods के क्या हैं कारण और कैसे करें मैनेज?

PCOS और Irregular Periods: (Polycystic Ovary Syndrome) PCOS और अनियमित पीरियड्स, दोनों ही महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े सामान्य मुद्दे हैं। PCOS और अनियमित पीरियड्स के कारण जाना और इसे मैनेज करना जरूरी है।

author-image
Tamnna Vats
New Update
PCOS Problem (1)

Photograph: (pinterest )

PCOS और Irregular Periods: (Polycystic Ovary Syndrome) PCOS और अनियमित पीरियड्स, दोनों ही महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े सामान्य मुद्दे हैं। आजकल महिलाओं में इन समस्याओं का बढ़ता हुआ प्रचलन चिंता का विषय बन चुका है। हालांकि, यह दोनों समस्याएं अलग-अलग हैं, लेकिन इनमें कुछ समानताएं भी हैं। अनियमित मासिक धर्म (Irregular Periods) और PCOS का सीधा संबंध हार्मोनल असंतुलन से होता है, जिससे महिला की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है। PCOS और अनियमित पीरियड्स के कारण जाना और इसे मैनेज करना जरूरी है।

Advertisment

क्या हैं कारण और कैसे करें मैनेज? 

What are the causes and how to manage them?

PCOS और अनियमित पीरियड्स के कारण

Advertisment

PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं के अंडाशय में छोटे सिस्ट बनते हैं, जो हार्मोनल असंतुलन के कारण होते हैं। यह समस्या आमतौर पर प्रजनन उम्र की महिलाओं में होती है और टेस्टोस्टेरोन (पुरुष हार्मोन) का स्तर बढ़ने से मासिक धर्म चक्र प्रभावित होता है, जिससे अनियमित पीरियड्स होते हैं। अनियमित पीरियड्स का मतलब है कि मासिक धर्म समय पर नहीं आता, रक्तस्राव कम या ज्यादा होता है, या पीरियड्स के बीच में लंबा अंतराल हो सकता है। इसके पीछे हार्मोनल असंतुलन, तनाव, खराब आहार, अत्यधिक वर्कलोड, और उम्र, वजन, जीवनशैली जैसी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

PCOS और Irregular Periods को मैनेज कैसे करें?

1. पौष्टिक आहार

Advertisment

एक संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार, PCOS और अनियमित पीरियड्स को मैनेज करने में सहायक हो सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर, और प्रोटीन से भरपूर आहार लें। शकर और उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों से बचें, क्योंकि ये हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, हरी सब्जियां, फल, और साबुत अनाज को आहार में शामिल करें, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

2. वजन पर नियंत्रण

ज्यादा वजन PCOS के लक्षणों को बढ़ा सकता है। वजन को नियंत्रित रखने से हार्मोनल संतुलन रखता है, जिससे पीरियड्स नियमित हो सकते हैं। अगर आपको वजन घटाने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें और सही व्यायाम व डाइट प्लान अपनाएं।

Advertisment

3. योग और व्यायाम

नियमित व्यायाम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि यह तनाव कम करने, हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने और पीरियड्स को नियमित करने में भी मदद करता है। योग और प्राणायाम से मानसिक शांति मिलती है और शरीर को संतुलित करने में मदद मिलती है। विशेष रूप से पैल्विक व्यायाम महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

4. दवाइयां 

Advertisment

अगर PCOS या अनियमित पीरियड्स गंभीर समस्या बन जाएं, तो डॉक्टर से दवाइयों का सेवन शुरू करना जरूरी हो सकता है। कुछ हार्मोनल दवाइयाँ और जन्म नियंत्रण गोलियां (Birth Control Pills) मासिक धर्म को नियमित करने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा, इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance) के लिए दवाइयाँ भी दी जा सकती हैं, जो PCOS से संबंधित होती हैं।

5. मानसिक स्वास्थ्य 

PCOS और अनियमित पीरियड्स से गुजरने वाली महिलाओं को मानसिक दबाव और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ता है। तनाव, चिंता जैसी समस्याएं इन स्थितियों को और भी कठिन बना सकती हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। ध्यान, योग, और सकारात्मक सोच से मानसिक शांति पाई जा सकती है।

PCOS irregular periods पौष्टिक आहार हार्मोनल असंतुलन