महिलाओं से अजीब सवाल क्यों किए जाते हैं?

महिलाओं से अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो उनकी निजी जिंदगी, फैसलों और इश्यूज पर सवाल उठाते हैं। समाज की यही सोच उन्हें बार-बार सफाई देने पर मजबूर करती है।

author-image
Sakshi Rai
New Update
women

Google Image

Why Are Women Asked Strange Questions?: समाज में महिलाओं से ऐसे सवाल पूछना आम बात है, जिनका पुरुषों से कोई लेना-देना नहीं होता। छोटी उम्र से ही उन्हें जवाब देने की आदत डाल दी जाती है, चाहे सवाल उनके करियर को लेकर हो या निजी जीवन को लेकर।

महिलाओं से अजीब सवाल क्यों किए जाते हैं?

Advertisment

1. शादी कब करोगी?
जैसे ही लड़की एक उम्र पार करती है, लोग शादी के सवाल करने लगते हैं। यह मान लिया जाता है कि शादी करना ही उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

2. इतनी रात तक बाहर क्यों थीं?
अगर कोई महिला देर रात बाहर दिख जाए, तो सवालों की झड़ी लग जाती है, लेकिन पुरुषों से यह सवाल नहीं किया जाता।

3. मां बनने का क्या सोचा है?
शादी के बाद महिलाओं पर मां बनने का दबाव डालना आम है। उनके करियर या इच्छाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

Advertisment

4. तलाक क्यों लिया?
अगर कोई महिला तलाक ले ले, तो समाज उसे शक की नजर से देखता है और हर कोई उसकी निजी जिंदगी में दखल देने लगता है।

5. इतने छोटे कपड़े क्यों पहने हैं?
महिलाओं के कपड़ों पर हर किसी की राय होती है, लेकिन पुरुषों को इस तरह के सवालों का सामना नहीं करना पड़ता।

6. काम और घर कैसे संभालोगी?

एक कामकाजी महिला से हमेशा यह पूछा जाता है कि वह परिवार और करियर को साथ कैसे निभाएगी, जबकि पुरुषों से यह सवाल शायद ही कभी किया जाता है।

Advertisment

महिलाओं से बार-बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो उनकी निजी जिंदगी और फैसलों पर सवाल उठाते हैं। यह दिखाता है कि समाज अभी भी उन्हें एक तय दायरे में देखने की कोशिश करता है। एक महिला की पहचान उसके फैसलों से होनी चाहिए, न कि उन सवालों से जो समाज उस पर थोपता है। अपनी आवाज उठाइए, क्योंकि हर जवाब देने की जरूरत नहीं होती।

empowering indian women #Women Active Women