Advertisment

अगर आप एक महिला हैं जो अपना उद्यय शुरू करना चाहती हैं? उद्यमशीलता के रहस्य महिलाओं के लिए

author-image
Swati Bundela
New Update

अगर आप एक महिला हैं जो अपना उद्यय शुरू करना चाहती हैं, तो आपको किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है| विशेषज्ञों की माने तो महिलाओं द्वारा शुरू किए गये व्यवसाय के उत्तर जीवन की संभावनायें ज़्यादा होती है| उद्यमशीलता के रहस्य महिलाओं के लिए| यह रहे कोष जुटाने के लिए 4 सुझाव:

Advertisment


सही लोगों के साथ संघ बनायें:



Advertisment

एक उद्ययमी होने के नाते, आपको सही संसाधनों तक अपनी पहुँच बनानी होगी| इसका सबसे सही ज़रिया है सही लोगों के साथ गिरोह बनाना| जितना ज़्यादा आप नये लोगों से मिलेंगी, उतना ही ज़्यादा आपको अलग अलग क्षेत्रों में बढ़ रहे लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा और अंततः आपको कोष जुटाने के नये अवसर प्राप्त होंगे| ऐसी कई संस्थायें हैं जो महिला उद्ययमियों का आलंब करती हैं, वित्तीय सलाह देती हैं और मेनटोरशिप साहारी भी प्रदान करती हैं| ऐसी संस्थाओं और लोगों से जुड़ने का प्रयास करें और हर मिलने वाले अवसर को क़ैद करें| शिथेपीपल द्वारा आयोजित ऐसे कई इवेंट्स के लिए हमसे जुड़े रहे|



विभिन्न कोष अवसरों की ताक में रहें: 

Advertisment


शायद यह बात आपको दिलचस्प लगे| ऐसे कई कोष विकल्प हैं जिनपर शायद आपका अभी तक ध्यान नहीं गया होगा| पारंपरिक तौर पे वेतुरे कॅपिटलिस्ट और ईक्विटी फंडिंग आपके लिए उपलब्ध मार्ग हैं, पर आपको अपने व्यवसाय को इन तक सीमित रखने की ज़रूरत नहीं है| ऐसे कई सरकारी और प्राइवेट बॅंक हैं जो महिला उद्ययमियों को कम दरों पर ऋण भी प्रदान करते हैं| सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गयी योजनाओं में से किसी में से भी आप चुनाव कर सकती हैं|



Advertisment

 क्राउड- फंडिंग: 



हलाकी यह माध्यम ज़्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता, क्राउड- फंडिंग पैसे इकठ्ठा करने का काफ़ी बेहतर रास्ता है| इस मार्ग पर चलने के दो तरीके हैं- या तो आप ईक्विटी दे सकते हैं, या फिर प्रतिफल| कई वेबसाइट्स हैं जो यह स्कीम चलाती हैं, जैसे लेट्स्वेंचर, केटो और विषबेरी|

Advertisment


महिला एंजल इन्वेस्टर्स की तलाश करें: 



एक महिला होने के नाते, क्यों ना एक महिला इन्वेस्टर ढूंढी जाए? आज के समय में मार्केट में ऐसी कई महिला निवेशक हैं जो महिला उद्ययमियों को ख़ास बढ़ावा देने में दिलचस्पी रखती हैं| इसपर किए गये शोध की माने तो महिला निवेशकों की महिला द्वारा चलाए जाने वाले व्यवसाय में इनवेस्ट करने की संभावना दुगनी हो जाती है| साहा फंड  महिलाओं द्वारा शुरू किया गया  ऐसा ही एक वेंचर कॅपिटल फंड है जो ख़ास महिला उद्ययमियों में निवेश करता  है|

महिला उद्यमियों women achievers in india उद्यमशीलता के रहस्य महिलाओं के लिए
Advertisment