भारत में अब एक मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स वाली 120 महिला यूटुबर्स हैं

Swati Bundela
03 Oct 2019
भारत में अब एक मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स वाली 120 महिला यूटुबर्स हैं

वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब ने हाल ही में खुलासा किया कि दस लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ भारतीय महिला यूट्यूबर्स की संख्या तीन साल की अवधि में बढ़कर 120  हो गई है। कुल मिलाकर, भारत में 1,200 से अधिक यूट्यूबर्स हैं जिन्होंने एक मिलियन या 10 लाख सब्सक्राइबर्स संख्या को पार किया है।

हाल ही में 2016 तक, केवल एक भारतीय महिला यूट्यूबर थी, जिसके दस लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। एक साल बाद, 2017 में, संख्या तीन महिला कंटेंट क्रिएटर्स तक बढ़ गई थी। लेकिन तब से दो साल से भी कम समय में, लोकप्रियता पाने वाली भारतीय महिला यूट्यूबर्स की संख्या आसमान छू गई है। 2019 तक, 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ 120 महिला भारतीय यूटूबर्स हैं।

शीर्ष पांच भारतीय महिला यूट्यूबर्स


कुछ शीर्ष भारतीय महिलाएँ यूट्यूबर्स हैं, जैसे की निशा मधुलिका, एक 60 वर्षीय के पास 6.7 मिलियन लोगों का ग्राहक आधार बनाया है। वह एक ऐसा चैनल है जो खाना पकाने पर केंद्रित है, वह है कबीता की रसोई। इसके पीछे महिला, कबिता सिंह की 4.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

युवाओं में एक बहुत लोकप्रिय यूट्यूबर है प्राजक्ता कोली, जिन्हे मोस्टलीसेन के नाम से जाना जाता है। सामाजिक रूप से सजग रहने वाली उनका कंटेंट शहरी युवाओं को प्रतिध्वनित करता है। इससे उन्हें लगभग 3.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.

खाना पकाने और कॉमेडी के अलावा, यूट्यूब का एक और वर्ग है जिसमे महिलाएं डोमिनेट करती हैं , वह है सौंदर्य और मेकअप। 3.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ श्रुति अर्जुन यूट्यूब पर राज कर रही हैं.

सोनाली भदौरिया का यूट्यूब चैनल नृत्य के बारे में है। बेहद लोकप्रिय, लगभग 1.7 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ, सोनाली का नृत्य के लिए जुनून है जो लोगों को अपने चैनल पर ला रहा है।

इन महिला यूटुबर्स की बढ़ती पॉपुलैरिटी देखकर लगता है की भारत में टेक्नोलॉजी अवश्य ही महिलाओं को सशक्त कर रही है। टेक्नोलॉजी भारत की महिलाओं के लिए एक वरदान के रूप में है जिससे वह अपना भविष्य उज्जवल बनाने के लिए प्रयोग कर रही हैं.

 

अगला आर्टिकल