महिला अंपाइयर आँखिर दिखेंगी वर्ल्ड कप में

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

इस एक परिवर्तन से, इतिहास पहली बार किसी महिला अंपाइयर को एक अंतरराष्ट्रीय कप के मैदान पर देखेगा| इस कप के पहले हुए क्वालिफाइयर में भी इन दो महिलाओं समेत इंग्लेंड की सू रेडफर्न और वेस्ट इंडीस की जक्क़ेलिने विल्यम्स को अंपाइयर का कर्तव्य अदा करने के लिए चुना गया था|


हमारा लक्ष्य है सवाल उठाना- कितना और समय लगेगा जिसके बाद महिलायें अपने खेल के नियम खुद तय करेंगी?

Advertisment

लोग कहते हैं की यह खेल के क्षेत्र महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक समय है, और मैं सोचती हूँ क्यों| हालाकी मैं यह मानती हूँ की इन 2 महिलाओं का अंपाइयर्स के 31 सदस्यों के पानेल का हिस्सा बनना, जो दोनो पुरुष व महिला वर्ल्ड कप का पर्यवेक्षण करेंगे, बड़ी बात है| मेरे लिए चौंका देने वाली बात यह है कि यह महिलायें किसी भी पुरुष मॅच में अंपाइयर नहीं रहेंगी| महिलाओं की स्वतंत्रता का मार्ग अभी बहुत लंबा है|


Advertisment

यह हमें अपने समाज की संस्कृति के बारे में क्या बताता है? जब विश्व स्तर की बात आती है, खेल के नियम पुरुष तय करते हैं, यहाँ तक की अगर खिलाड़ी महिलायें हो, तब भी| और क्योंकि दुनिया बदलाव और लैंगिक समानता की बातें कर रही है, हम कुच्छ महिलाओं को सामने ले आते हैं| और दुनिया जीत का जश्न मनाती है|


खेल के क्षेत्र में लिंग समानता सामाजिक लिंग समानता का सबसे शुद्ध प्रतिबिंब होगा, क्योंकि मुख्य रूप से खेल को पुरुष का इलाक़ा माना जाता है

Advertisment

हमारा लक्ष्य इन महान महिलाओं की उपलब्धियों की ठेस पहुँचना नहीं है| हमें पूरा विश्वास है की वे जहाँ पहुँची हैं, वाहा आने के लिए इन महिलाओं को किसी भी औसत मर्द से कई गुना ज़्यादा महनत करनी पड़ी होगी| हमारा लक्ष्य है सवाल उठाना- कितना और समय लगेगा जिसके बाद महिलायें अपने खेल के नियम खुद तय करेंगी?
she the people women umpires महिला अंपाइयर