Advertisment

हिमा दास ने असम फ्लड रिलीफ के लिए दिया अपना आधा वेतन, लोगो से की मदद की अपील

author-image
Swati Bundela
New Update
स्टार स्प्रिंटर हिमा दास, जिनके गृह राज्य असम बाढ़ के सबसे बुरे दौर से उबर रहा है, हिमा ने मुख्यमंत्री रिलीफ फण्ड में योगदान की अपील की है।

Advertisment


हिमा ने ट्वीट किया, "हमारे राज्य असम में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर है। अभी 33 में से 30  जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इसलिए मैं बड़े कॉरपोरेट्स और व्यक्तियों से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे आगे आएं और इस कठिन परिस्थिति में हमारे राज्य की मदद करें।"



हिमा ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने खुद भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त होनेवाले अपने वेतन का आधा हिस्सा दान कर दिया है।
Advertisment


बाढ़ से असम का बूरा हाल



बाढ़ और लैंडस्लाइड में 15 लोग मारे गए हैं और असम में 46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, उत्तर बिहार में 24 मौतें हुई हैं, जो बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना कर रही है क्योंकि क्षेत्र में नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है।
Advertisment




असम राज्य डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एक अफसर ने बताया कि सोमवार दोपहर तक, बाढ़ के कारण 46.28 लाख लोगों के साथ 4,175 गांव प्रभावित हुए हैं, जबकि 90,000 हेक्टेयर के करीब कृषि भूमि डूब गई है।

Advertisment


10 लाख से अधिक जानवर भी प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पानी से भर गया है और अधिकारी विभिन्न उपाय कर रहे हैं, जिसमें एनएच 37 पर गति प्रतिबंध भी शामिल है, जो पार्क को छूता है, ताकि जानवरों खुद को बचाने के लिए एक ऊँचे लेवल  पर पहुंच सकें।



असम, हिमा दास का गृह राज्य है जो की फिलहाल बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है।
Advertisment


हिमा दस की हाल ही में हासिल की गई उपलब्धियाँ



पिछले साल जुलाई में एक वैश्विक एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनने वाली हेमा दास अपने गृह राज्य में एक आइकन बन गई हैं। उन्होंने आईऐऐएफ वर्ल्ड अंडर - 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर की आखरी रेस जीतकर यह सम्मान हासिल किया था।



हेमा असम में क्षेत्रीय पार्टी आसू की लोकाल यूनिट की खेल सचिव भी हैं। वह अपने स्थानीय क्षेत्र में अवैध शराब की जैसे सामाजिक बीमारियों के खिलाफ एक अभियान का नेतृत्व करने के लिए भी जानी जाती है।
इंस्पिरेशन
Advertisment