Advertisment

जानिए कि सोशल मीडिया महिलाओं को कैसे सशक्त कर रहा है

author-image
Swati Bundela
New Update
टेक्नोलॉजी ने हमारी जीवन शैली में जिस परिवर्तन का आगमन किया है, उसे हम सभी सराहते हैं। साथ ही, सभी लोग इसका बढ़-चढ़कर लाभ उठा रहे हैं। सोशल मीडिया, जो हमारी ज़िंदगी का अब एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, वह भी टेक्नोलॉजी की ही देन है। ख़ास बात तो यह है कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में पितृसत्ता कम देखने को मिलती है। महिलाएं भी सोशल मीडिया का उतना ही इस्तमाल कर रही हैं, जितना पुरुष कर रहे हैं। आज सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा यन्त्र बन चुका है। कोई भी व्यक्ति इसके लाभ और प्रभाव से वंचित नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया महिलाओं को कैसे सशक्त कर रहा है, इसे देखने की हम सभी को ज़रूरत है।

Advertisment

अपने दृष्टिकोण को सामने रखने का मंच



सोशल मीडिया महिलाओं को अपने दृष्टिकोण और अपनी राय को सामने रखने का एक मंच प्रदान करता है। वह क्या महसूस करती हैं, समाज के बारे में उनकी क्या राय है, किन-किन चीज़ों में वे बदलाव चाहती हैं, यह बातें कीमती हो जाती हैं जब महिलाएं अपने विचारों को सोशल मीडिया पर प्रस्तुत करती हैं। रूढ़िवादी सोच वाले समाज में महिलाओं को अपनी राय रखने का मौका नहीं दिया जाता, लेकिन सोशल मीडिया ने यह कमी पूरी करके, महिलाओं को सशक्त महसूस करवाने में अपना योगदान दिया है।

Advertisment

अन्य महिलाओं को सशक्त करना



सोशल मीडिया के ज़रिये महिलाएं खुद को ही नहीं बल्कि अन्य महिलाओं को भी सशक्त कर रही हैं। वह अपनी प्रगति और उपलब्धियों को जब सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, तो अन्य महिलाएं भी उन्हें देखकर आगे बढ़ने का प्रयास करती हैं। जिसके चलते "वीमेन एम्पावरमेंट" काफी जोरों-शोरों से बढ़ रहा है।

Advertisment

लोगों से जुड़े रहना



महिलाएं अपने काम-क़ाज़ी जीवन में और गृहकार्य करने में हमेशा व्यस्त रहती हैं। उन्हें अपने व्यक्तिगत जीवन की ओर ध्यान देने का समय पुरुषों के मुकाबले काफी कम मिलता है। इसलिए उन महिलाओं के लिए सोशल मीडिया एक यंत्र की तरह है जो उन्हें अन्य लोगों, दोस्तों, रिश्तेदारों, और परिचितों से जुड़े रहने का अवसर देता है। महिला सशक्तीकरण की उपलब्धि, महिलाएं अपने घर में अकेले बैठकर नहीं प्राप्त कर सकतीं। इसलिए उनका समान विचारधारा वाले लोगों से जुड़ा रहना ज़रूरी है।

Advertisment

ज्ञान और अनुभव को प्राप्त करना



सोशल मीडिया के लाभ सिर्फ बातचीत करने और लोगों से जुड़े रहने तक सीमित नहीं हैं। महिलाओं को यहां अपने ज्ञान को बढ़ाने और अनुभव में बढ़ोतरी करने का अवसर मिलता है। समाज में क्या नयी चीज़ें हो रही हैं, क्या बदलाव आ रहे हैं, आदि की जानकारी रखकर महिलाएं अपना ज्ञान का दायरा बढ़ा रही हैं। साथ ही, सोशल मीडिया का इस्तमाल उन्हें एक नया अनुभव प्रदान करता है।

Advertisment

अपनी उपलब्धियों और प्रोग्रेस को शेयर करना



महिलाएं हर तरह से सोशल मीडिया का इस्तमाल कर रही हैं, तो अपनी उपलब्धियों और प्रोग्रेस को शेयर करना कैसे भूलें। सोशल मीडिया पर न सिर्फ हमारे परिचित हमें बधाइयाँ देते हैं, बल्कि अनजान लोग भी आगे बढ़कर सराहते हैं। लाइक्स, कमैंट्स, आदि हमें अच्छा महसूस करवाते हैं। इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप खुद भी सशक्त हों और बेहतर समाज कल्याण के लिए अन्य लोग भी इस राह पर चलें।



पढ़िए: मेजर आर्ची आचार्य – भारतीय सेना के सोशल मीडिया को चलाने वाली महिला से मिलिये
सोशल मीडिया वीमेन एंट्रेप्रेन्यूर्स #टेक्नोलॉजी #वीमेन एम्पावरमेंट #समाज कल्याण
Advertisment