Advertisment

दीपिका पादुकोण को "लोकमत महारास्ट्रियन ऑफ़ द ईयर" के अवार्ड से सम्मानित किया गया

author-image
Swati Bundela
New Update
अगर ध्यान दिया जाये तो जैसे वर्ष 2018 सिर्फ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के नाम रहा था। वे अलग-अलग चीज़ों और खिताबों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहीं थीं। इसके साथ ही अभिनेता रणवीर सिंह से उनकी शादी की चर्चा ने जैसे पूरे सोशल मीडिया और बॉलीवुड को अपने हाथ में ले लिया था। अब यह दिग्गज अभिनेत्री एक नए खिताब के कारण चर्चा में हैं।

Advertisment

इस वर्ष, 2019 में "लोकमत महारास्ट्रियन ऑफ़ द ईयर" अवार्ड का छठा संस्करण आयोजित किया गया था।



यह संस्करण महाराष्ट्र में ही आयोजित किया गया था। साथ ही, "लोकमत महारास्ट्रियन ऑफ़ द ईयर" का अवार्ड उन चुनिंदा लोगों को हर वर्ष दिया जाता है जिन्होंने महाराष्ट्र के राज्य में और वहां की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया होता है। इस वर्ष "आइकोनिक परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर" का अवार्ड दीपिका पादुकोण को दिया गया। यह अवार्ड उन्हें मशहूर हस्तियां जैसे उद्धव ठाकरे, आदि की उपस्तिथि में दिया गया है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के बड़े से बड़े नेता और जाने-माने बॉलीवुड कलाकार भी शामिल थे। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री, देवेंद्र फड़नवीस ने दीपिका को यह पुरस्कार दिया।

Advertisment

दीपिका पादुकोण को इस वर्ष "आइकोनिक परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर" के अवार्ड से सम्मानित किया गया।



दीपिका ने वर्ष 2018 में कुछ फ़िल्में की, जिन्हे दर्शकों ने खूब सराहा। इतना ही नहीं, उनकी इन फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। उनकी फिल्म पद्मावत से वे काफी लम्बे समय तक सुर्ख़ियों में रहीं। इस वर्ष भी उनकी एक नयी फिल्म "छपाक" आ रही है।

Advertisment


जैसे ही इस पुरस्कार से अभिनेत्री को नवाज़ा गया, वैसे ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दीं और बधाइयां दीं।



उनके साथ-साथ अभिनेता विक्की कौशल को उनकी फिल्म "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" के लिए "पाथ-ब्रेकिंग परफॉरमेंस ऑफ़ द ईयर" का अवार्ड दिया गया।



तस्वीर का श्रेय: टाइम्स नाओ न्यूज़
एंटरटेनमेंट #दीपिका पादुकोण #आइकोनिक परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर #देवेंद्र फड़नवीस #महाराष्ट्र #लोकमत महारास्ट्रियन ऑफ़ द ईयर
Advertisment