Advertisment

बदलाव की लहर: सौदी में खुला महिलाओं के लिए ख़ास व्यवसाय एवं टेक-पार्क

author-image
Swati Bundela
New Update
सौदी अरब में मानो महिलाओं के लिए एक बदलाव की लहर आई है| जहाँ एक तरफ महिलाओं के लिए अलग अलग क्षेत्रों में कई नये अवसर खुल रहे हैं, समाज भी अपनी सोच को खोलता हुआ महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थल प्रवेश योग्य बना रहा है, ताकि वे आर्थिक स्वतंत्रता एवं सुरक्षा प्राप्त कर सके| इस प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए विश्व का सबसे बड़ा महिला विश्वविद्यालय, प्रिन्सेस नॉयरा यूनिवर्सिटी ने विप्रो और सौदी आरंको के साथ मिल कर 2 मई को खास महिलाओं के लिए एक व्यवसाय एवं टेक पार्क का उद्घाटन किया|

Advertisment


माना जेया रहा है कि 2025 तक यह पार्क महिलाओं के लिए लगभग 21000 नई नौकरियाँ पैदा करेगा|

Advertisment


"सुविधा, बुनियादी ढाँचा और 21000 महिलाओं को ट्रैनिंग देने की ज़िम्मेदारी जे वी की होगी", विप्रो ने सोमवार को एक बयान में कहा| "महिलाओं को समर्पित यह पहला व्यवसाय पार्क होगा, जिसका उद्देश्य सौदी अरब की महिलाओं के लिए ज्ञान आधारित रोज़गार पैदा करना है", बयान ने आगे कहा| इस व्यवसाय पार्क के आने से सबसे ज़्यादा फ़ायडा तेल व गॅस, सरकार, निर्माण, स्वास्थ्य सेवा और दूरसंचार के क्षत्रों में होगा|



Advertisment
Women in the Digital World Women in the Digital World



इस महिला व्यवसाय पार्क को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पे लैंगिक विविधता लाना है| पी एन यू की अधिशिक्षक हुदा अल-अमील का यह मानना है की महिलाओं को 'देश के लक्ष्य पुर करने में एक अहम भूमिका मिलनी चाहिए'| सौदी अरब में 60% महिलायें कॉलेज जाती हैं पर उनमें से सिर्फ़ 15% कार्यबल में शामिल होती हैं| हितधारकों का मानना है कि इस पहल से महिलाओं को आर्थिक परिस्थितिकी तंत्र में भाग एनए का बराबर अवसर प्राप्त होगा||
Advertisment




विप्रो के संस्थापक, अज़ीम प्रेमजी महिला सशक्तिकरण और उनकी बराबर भागीदारी के पुर स्मार्थन में हैं| "विप्रो को सौदी अरब में लगभग 10 साल हो चुके हैं, और यहाँ स्थानीयकरण हमारी रणनीति का माहत्ावपूर्ण पहलू है", अज़ीम प्रेमजी ने डी.एन.ए से कहा||



इस पहल का एक और ज़रूरी लक्ष्य है महिलाओं में अपना खुद का स्टार्टॅप शुरू करने की सोच की नीव रखना| आशा है की महिलायें इस अवसर का बखूबी इस्तेमाल करेंगी||
टेक-पार्क विप्रो सौदी में खुला महिलाओं के लिए ख़ास टेक-पार्क
Advertisment