Advertisment

जानिए आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर के बारे में 10 बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
आलिया भट्ट हाल ही में अपनी फिल्मों के कारण चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म आरआरआर की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची है। आरआरआर का टीजर और पहला लुक भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का टीजर देखने में काफी एक्साइटिंग लग रहा है, वही फैंस भी इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरआरआर फिल्म के बारे में

Advertisment

आर आर आर फिल्म के बारे में 10 बातें



1. RRR एक अपकमिंग भारतीय- तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है।
Advertisment




2. इसे एस एस राजामौली द्वारा डायरेक्ट किया गया है। वही फिल्म को प्रोड्यूस डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या ने किया है।

Advertisment


3. आरआरआर फिल्म में एन. टी. रामा राव, राम चरण, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस अहम भूमिका निभा रहे हैं। जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सपोर्टिंग रोल निभा रहे हैं। वही अजय देवगन का इस फिल्म में कैमियो रोल है।

Advertisment


4. यह फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के बारे में एक काल्पनिक कहानी है। जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।



5. फिल्म में आलिया भट्ट को राम चरण के अपोजिट कास्ट किया गया है। आलिया फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैैं, जो फिल्म में राम चरण की प्रेमिका है।
Advertisment




6. हालांकि यह फिल्म तारीख 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन COVID-19 महामारी के कारण टाल दी गई थी।

Advertisment


7. वही यह फिल्म अब 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। इसके अलावा यह तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं।



8. इस फिल्म का पहला टीजर 27 मार्च 2020 को रिलीज हुआ था और दूसरा टीजर 22 अक्टूबर 2020 को हुआ था। यह टीजर कोमाराम भीम की 119 वीं जयंती के अवसर पर हुआ था।
Advertisment




9. वही इस फिल्म को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी सामने आई थी। दरअसल विवाद का कारण वीडियो में रामा राव का सिर पर टोपी पहना, आंखों पर कोहल लगाना और मुस्लिम व्यक्ति के रूप में दिखाई देना।



10. राजामौली ने डांस और सॉन्ग शूट करने की योजना बनाई है, जिसमें तीन करोड़ तक खर्च हो सकते हैं। अफवाहों के अनुसार, यह भारत में अब तक का सबसे महंगा डांस और सॉन्ग होगा।



आरआरआर फिल्म के बारे में
एंटरटेनमेंट
Advertisment