Advertisment

Safeena & Hansal Mehta Wedding: जानिए शादी से जुड़ी 10 जरुरी बातें

author image
Swati Bundela
26 May 2022
Safeena & Hansal Mehta Wedding: जानिए शादी से जुड़ी 10 जरुरी बातें

इन दोनों ने सारे कानूनी कार्यवाही को पूरा करके उनपर अपने दस्तखत करके शादी को ऑफिशियल रूप दे दिया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम टि्वटर पर साझा की।

Advertisment

1. हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह न्यूज़ दी है कि उन्होंने सोशल वर्कर सफीना हुसैन के साथ शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। 

2. 17 साल के बाद छोटे से सेरेमनी में उन्होंने यह शादी की। फिल्म मेकर हंसल मेहता एक बार पहले भी शादी कर चुके हैं। उनके पहली पत्नी सुनीता से दो बेटे हैं - जय मेहता और पल्लवा। 

3. उन्होंने सुनीता से अपने 20s में शादी की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था। जिसके चलते दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था।

Advertisment

4. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा - "17 साल के रिश्ते और दो बेटों के बाद हम अपने शादी के नतीजे पर पहुंचे। 

5. यह बहुत ही मजेदार अनुभव था। हमेशा की तरह मेरी जिंदगी में यह शादी भी प्लान नहीं थी। कुल मिलाकर प्यार ही जीतता है और जीत भी चुका है।"

6. बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटीज जैसे मनोज बाजपाई, राजकुमार राव, विशाल भारद्वाज और प्रतीक गांधी ने उन्हें सोशल मिडिया पर शादी की बधाइयां दीं। 

Advertisment

7. राजकुमार राव ने शादी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आप दोनों एक दूसरे को पूरा करते हैं और आई लव यू।

8. सफीना हुसैन एक समाज कार्यकरता है। वह एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन एजुकेट गर्ल्स की फाउंडर भी हैं जिसका हेड क्वार्टर मुम्बई में है।

9. वह लड़कियों की पढ़ाई और कल्याण के लिए दुनिया के अलग-अलग भागों में काम कर रही हैं। साउथ अमेरिका, अफ्रीका और एशिया में उन्होंने लड़कियों की पढ़ाई पर काफी काम किया है। 

10. भारत में उन्होंने जेंडर डिस्क्रिमिनेशन जैसे मुद्दों पर भी काम किया है। उन्होंने देश के पिछड़े इलाकों की पिछड़े वर्गों की लड़कियों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

Advertisment
Advertisment