Advertisment

12 साल की लड़की ने दीक्षा ली : बाल अधिकार कार्यकर्ताओं का क्या कहना हैं?

author-image
Swati Bundela
New Update
सूरत की एक 12 वर्षीय लड़की ने जैन साध्वी बनने के लिए बुधवार को 'सांसारिक सुख' का त्याग किया और इस तरह शांति प्राप्त की। उस लड़की का नाम काव्या शाह है , उन्होंने एएनआई से कहा, “हम यहां जो सुख भोगते हैं वह सब झूठा है क्योंकि यह दुनिया विचित्र है और यह ऐसा ही रहेगा। शांति और मोक्ष को पाने का इकलौता तरीका एक सरल जीवन जीना है। ”

Advertisment


शाह ने अपनी कक्षा छह की अंतिम परीक्षा में 97 प्रतिशत स्कोर किए और पहले वह डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखती थी, लेकिन नवंबर में उसने स्कूल छोड़ दिया। उसके अलावा, उसके परिवार के चार अन्य लोग हैं, जिन्होंने बहुत ही काम उम्र में सन्यास अपनाया था । इस निर्णय को लेने के लिए उसके माता-पिता को उस पर बहुत गर्व है। उनके पिता, विनित शाह, जो एक सरकारी कर्मचारी हैं, ने कहा, “इस छोटी उम्र में, उनके बच्चे में समझदारी है और यह इस उम्र के बच्चों के बीच बहुत आम बात नहीं है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। एक बार संत बनने के बाद वह लाखों लोगों के जीवन में रोशनी फैला सकती हैं। ”

सूरत की एक 12 वर्षीय लड़की ने जैन साध्वी बनने के लिए बुधवार को 'सांसारिक सुख' का त्याग किया और इस तरह शांति प्राप्त की। उस लड़की का नाम काव्या शाह है.

Advertisment


काव्या का यह कदम उम्र के इस पड़ाव पर बहुत ही अलग है क्योंकि बहुत सारे बच्चे इस उम्र में खिलोनो और जीवन की सख सुविधाओं में व्यस्त होते है पर क्या इतनी छोटी उम्र में एक 12  साल के बच्चे को संसार छोड़ संयम की कठिन राह पर चलने के लिए छोड़ देना क्या सही है ? काव्य  के इस छोटी सी उम्र में दीक्षा लेने पर बहुत सारे बल अधिकार कार्यकर्ताओं ने अपने विचार सामने रखे है :



सारथी ट्रस्ट की बाल अधिकार कार्यकर्ता, डॉ कृति भारती ने कहा, “जब हम बच्चों को इतनी कम उम्र में वोट देने और शादी करने की अनुमति नहीं देते हैं और मूल रूप से सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होने के लिए उनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति होना चाहिए, फिर हम बच्चों को इतनी कम उम्र में कैसे  सन्यास लेने  की अनुमति दे रहे हैं? ”



“धार्मिक समारोह अधिकार आधारित मुद्दों से अलग हैं, लेकिन निश्चित रूप से, एक बच्चा ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए सहमति नहीं दे सकता है”, आशीष कुमार, हक सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स में कानूनी हस्तक्षेप के निदेशक ने कहा। उन्होंने कहा, "जो कोई भी बच्चे का अभिभावक होता है, उसे उसके संन्यासी बनने की अनुमति देने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए क्योंकि वे बच्चे के भविष्य के बारे में ज़िम्मेदार होता हैं।"
पेरेंटिंग
Advertisment