Advertisment

जानिए अंकिता कुमारी ने मरने से पहले अपने स्टेटमेंट में क्या कहा?

author-image
Swati Bundela
New Update
karnataka man beheads gf

स्टाल्कर मतलब होता है ऐसा आदमी जो कि आपकी इक्षा के बिना आपको घूरता है और आपका पीछा करता है। लड़की का नाम है अंकिता कुमारी और यह दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।  इसकी क्रिटिकल कंडीशन है और अब रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में रेफर कर दिया गया था जहाँ इनकी मौत हो गयी थी।  

Advertisment

पूरा मामला क्या है?

स्टाल्कर ने 23 अगस्त को लड़की के घर की खिड़की में से पेट्रोल डालकर आग लगायी जब वह अपने कमरे में सो रही थी। लड़के का नाम शाहरुख़ हुसैन है और इसने लड़की को ऑफर किया था और लड़की ने मना कर दिया था।  

पुलिस का क्या कहना है?

Advertisment

पुलिस का कहना हैं कि कुमारी को हुसैन लम्बे समय से परेशान कर रहे थे।  दुमका के सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस का कहना हैं कि "23 अगस्त को सुबह सुबह हुसैन ने खुदकी से इनके ऊपर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी।  अंकिता इसके बाद मदद के लिए भी चिल्लाई और हुसैन को भागते हुए देख लिया था।"

कुमारी का स्टेटमेंट 

कुमारी ने अपना मरने से पहले स्टेटमेंट पुलिस को दे दिया था और बताया कि हुसैन ने इनको फ़ोन लगाया था इस अटैक के 10 दिन पहले और अपना दोस्त बनने को कहा था।  इसके बाद 22 अगस्त को एक बार फिर से फ़ोन करके कुमारी को जान से मारने की धमकी दी थी अगर वो बात नहीं करती हैं तो।  इसके बाद कुमारी ने अपने पिता को इस धमकी के बारे में बताया था और  इन्होंने अगले दिन हुसैन के घरवालों से बात करने का प्लान बनाया था।  

Advertisment

कुमारी ने कहा जब इनकी आँख खुली तब यह चारों तरफ से आग में जल रही थीं और इन्होंने हुसैन को भागता हुआ देख लिया था। इसके बाद इनके माता पिता ने आग बुझाई और इनको अस्पताल लेकर गए थे।  

झारखण्ड हेल्थ मिनिस्टर बनना गुप्ता का कहना है कि "स्टेट गवर्नमेंट दुमका में लड़की के मर्डर को लेकर सीरियस हैं।  मुजरिमों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे।"

इस मैटर के सामने आने के बाद दुमका में सेक्शन 144 लगा दिया गया है।  अब यहाँ 5 या 5 से ज्यादा लोगों का साथ में रहना मना कर दिया गया है।  इसके लिए अब परमिशन लेने की जरुरत होगी।  

justice
Advertisment