Advertisment

Republic Day: साल 2024 में कर्तव्य पथ पर दिखेगा नारी सशक्तिकरण

न्यूज़ : रक्षा मंत्रालय ने एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में अगामी 26 जनवरी 2024 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही प्रदर्शन करती नजर आएंगी। सेना, बैंड, झांकियों, नृत्य और अन्य सभी में महिलाएं ही होंगी।

author-image
Prabha Joshi
08 May 2023
Republic Day: साल 2024 में कर्तव्य पथ पर दिखेगा नारी सशक्तिकरण

गणतंत्र दिवस 2024 में दिखेगा नारी सशक्तिकरण (image credit: outlook India)

Republic Day: अगले वर्ष गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस को लेकर रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की ओर से नई खबर सामने आ रही है। रक्षा मंत्रालय ने एक प्रस्ताव के तहत सभी संबंधित विभागों को सूचना जारी कर दी है कि अगले वर्ष 2024 गणतंत्र दिवस की परेड में केवल महिलाएं शामिल होंगी यानि नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा। 

Advertisment

मालूम हो गणतंत्र दिवस के मौेके पर तीनों अंगों जल, थल और वायु संबंधी सेनाएं, फोर्सिस और बैंड अपना कौशल दिखाती नजर आती हैं। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के विभिन्न राज्यों की झांकियां भी दिखाई देती हैं। बहुत से स्कूल के छात्र-छात्राएं भी नृत्य और अन्य कौशलों का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में साल 2024 के गणतंत्र दिवस में इन सभी में सिर्फ और सिर्फ महिलाएं शामिल होने वाली हैं। 

क्या है प्रस्ताव 

दरअसल इस प्रस्ताव को लेकर इस साल फरवरी में विचार हुआ था। विचार-विमर्श में इस बात की सहमति के चलते अब रक्षा मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। रक्षा मंत्रालय के इस प्रस्ताव में अगामी 26 जनवरी 2024 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही प्रदर्शन करती नजर आएंगी। सेना, बैंड, झांकियों, नृत्य और अन्य सभी में महिलाएं ही होंगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय, संस्कृति और शहरी विकास मंत्रालय सहित अ्न्य सभी मंत्रालयों को इस योजना की जानकारी दे दी गई है। इस पर अब काम शुरु हो गया है।

Advertisment

क्यों उठा ये प्रस्ताव 

दरअसल सेना के सभी विगों में और अन्य क्षेत्रों में अब महिलाओं की भी भर्तियां हो रही हैं, महिलाओँ को मौके दिए जा रहे हैं और वे प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं। ऐसे में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाते हुए इस प्रस्ताव को पास किया गया है। 

क्या उठ रही है समस्या 

सेना के बहुत से विंग ऐसे हैं जिसमें महिलाओं की संख्या काफी कम है। ऐसी ही कुछ स्थिति बेैंड के भी साथ है। ऐसे में विभागों के लिए समस्या थोड़ी गंभीर हो गई है। 

मालूम हो कर्तव्य पथ में हर वर्ष गणतंत्र दिवस के इस प्रोग्राम को पूरा देश देखता है वहीं कई लोग इसे देखने के लिए दूसरे राज्यों से दिल्ली आते हैं। ऐसे में 2024 में इस तरह के भव्य प्रोग्राम की अलग ही मिसाल होगी। 

Advertisment
Advertisment