Advertisment

Covid-19: फिर दस्तक तो नहीं दे रहा कोविड-19, हरदोई में मिले तीन मरीज

हैल्थ | न्यूज़: अभी कोविड-19 से शुरू हुई स्थितियां थोड़ी सुधरी ही थीं कि हरदोई में तीन कोविड मरीज सामने आ गए। सभी कोविड मरीज महिलाएं हैं। क्षेत्र में स्थिति गंभीर है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Hardoi

हरदोई में कोविड संबंधी मामले आए सामने

Covid-19: उत्तर प्रदेश के हरदोई से कोविड-19 को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। हरदोई में कोविड-19 से जुड़े तीन मरीज सामने आए हैं। ये कोविड-19 के तीनों मरीज महिलाएं हैं। ये आंकड़ा लखनऊ से जारी आरटीपीसीआर से मिला है। महिलाएं सांडी और मुरादपुर क्षेत्र से संबंधित हैं। कोविड-19 के मामले मिलने से क्षेत्र में गंभीर स्थिति बन गई है। महिलाओं को आईसोलेशन में रखा गया है। 

Advertisment

बता दें पिछले कुछ वर्षों में कोविड-19 महामारी से बहुत बुरे हालात उपजे थे। कोविड-19 ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया था। भारत में लगभग साल 2020 से शुरू कोविड-19 पिछले साल 2022 तक अपने नए-नए वेरिएंट के रूप में सामने आता रहा। अब जब हालात काफी सही हो गए थे, लोग अपने काम कर रहे थे, तब ऐसे में इस तरह की खबर आने से कोविड-19 से जु़ड़ी शंकाएं बढ़ गई हैं।

बदलते मौसम में कोविड संक्रमण फैलने का खतरा अत्यधिक रहता है। लोग लापरवाही बरतने लगते हैं तब दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कोविड को लेकर महकमा पूरी तरह तैयार है। पर्याप्त बेड के साथ कोविड से निपटने के लिए तैयारियां पूरी है। —राजेश तिवारी, सीएमओ 

कोविड-19 को लेकर ज्यादातर लोग बेपरवाह हो गए हैं। लोगों के चेहरे पर मास्क भी कम दिखते हैं और सेनेटाइजर का प्रयोग भी हालात सुधरने के बाद कम हो गया है। ऐसे में इस तरह के मामले आने से संकेत गड़बड़ लगते हैं।

Advertisment

पॉजिटिव मिली महिलाओं में दो सांडी क्षेत्र के तिलमईखेड़ा और एक अन्य मुरादपुर की है। टीम के माध्यम से इन परिवारों के अन्य सदस्यों के भी सैंपल एकत्र कराए जाएंगे। —डॉ. शरद वैश्य, कोविड-19 के नोडल अधिकारी 

क्या हैं कोविड-19 के लक्षण 

कोविड के लक्षणों में गले में प्राब्लम, खुशबू-दुर्गंध न महसूस होना, फीवर, जुकाम और शारीरिक कमजोरी महसूस होना है। बता दें इसके लक्षण वायरस के अटैक होने से 7 दिन बाद से दिखने शुरू होते हैं। ऐसे में जरूरी है किसी भी इस तरह के लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। 

Advertisment

कोविड से बचने के पूर्व उपाय क्या हैं 

कोविड-19 से बचने के लिए पूर्व उपाय हैं हाथों को समय-समय पर सेनेटाइज करना, पब्लिक प्लेस से जुड़ी चीजों के संपर्क आने पर हाथों को साफ से धोना, लोगों के नजदीक जाने से बचना, भांप लेना, इम्यूनिटी को मजबूत रखना और पब्लिक प्लेसिस में मास्क का प्रयोग करना।

जरूरी है कोविड-19 से बचाव के लिए खुद से ही प्रयास करें। सरकार अपना काम कर रही है। इससे पहले कि कोई स्थिति गंभीर बनें, जरूरी है स्वास्थ्य खराब होने पर चेकअप से न बचें। 

कोविड-19 हरदोई मास्क सेनेटाइजर
Advertisment