33 Arrested In Dombivli Rape Case: मुंबई डोम्बिवली में 15 साल की लड़की का बलात्कार, 33 लोग किए गए अरेस्ट

author-image
Swati Bundela
New Update

क्या है मुंबई डोम्बिवली रेप केस ? 33 Arrested In Dombivli Rape Case


लड़की ने कुल 33 लोगों के खिलाफ FIR फाइल की थी और धीरे धीरे कर के यह सभी लोग अरेस्ट किए जा चुके हैं। इस केस के लिए एक SIT यानि स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम बनाई गयी थी जिनने ही इन सब लोगों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए 33 लोगों में से 2 लोग माइनर हैं जिनको जुवेलाइन सेंटर भेजा गया है। इस पूरे केस में मुख्य आरोपी लड़की का बॉयफ्रेंड ही है जिसने लड़की की प्राइवेट वीडियो बनाई टी और फिर उसे ब्लैकमेल किया था। इतना ही नहीं लड़की की प्राइवेट वीडियो को कई लोगों तक शेयर भी किया गया था जिन्होंने फिर उसे ब्लैकमेल कर के उसका रेप किया था।

शिवसेना ने मुंबई डोम्बिवली रेप केस में क्या स्टेटमेंट दिया है?


शिव सेना का कहना है कि “पुलिस क्या कर सकती है ऐसे केसेस में अगर विक्टिम ही टाइम पर केस के बारे में नहीं बताते हैं। बेरोज़गारी, नशे और फ्री रहना भी इन सब के लिए ज़िम्मेदार है। ऐसे केसेस में पुलिस हेल्पलेस हो जाते हैं क्योंकि ज्यादातर आरोपी पॉलिटिकली जुड़े हुए होते हैं”। मुंबई की रुलिंग पार्टी शिवसेना ने इस केस में उल्टा विक्टिम पर ही आरोप लगाए हैं और कहा है कि पहले रिपोर्ट क्यों नहीं की। इसके आल्वा पुलिस द्वारा जिन भी लोगों को अरेस्ट किया गया और उन पर कार्यवाही की गयी उसका भी शिव सेना ने साथ दिया है।

लड़की को इलाज के लिए मुंबई के ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है और लड़की की कंडीशन अभी ठीक है। लड़की ने पुलिस को बताया कि जनवरी से उसका रेप होता आ रहा है। लड़की को एक हर एक मुजरिम का नाम याद है और पहचान है और उसने कुल मिलकर 33 लोगों के नाम बताए हैं।
न्यूज़