Advertisment

झारखंड: लातेहार जिले में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान 7 लड़कियां तालाब में डूबी

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

झारखंड में 7 लड़कियां तालाब में डूबी: झारखंड के लातेहार जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। दरअसल झारखंड के लातेहार जिले के एक गांव में शनिवार को सात लड़कियां तालाब में डूब गईं। उन सातो लड़कियों की उम्र 12 से 20 साल के बीच की थी। मरने वाली सात लड़कियों में से तीन सगी बहने थी।

झारखंड में 7 लड़कियां तालाब में डूबी: कर्मा पूजा के दौरान हुआ ये हादसा

डिप्टी कमिशनर अबू इमरान ने बताया कि यह हादसा बालूमठ थाना क्षेत्र के बुकरू गांव में हुआ है। दरअसल झारखंड में एक प्रमुख त्योहार कर्मा पूजा के बाद लड़कियां तालाब में विसर्जन के लिए गई थीं। तभी वह तालाब में डूब गई। उनको तालाब से निकलने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंची। कुछ लोग घायल भी हुए और उनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

इमरान ने कहा कि जिले के उप विकास आयुक्त को जांच के लिए कहा गया है। आपको बता दे कि झारखंड में प्रकृति मां की पूजा से जुड़ा एक प्रमुख त्योहार कर्मा है।

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 



न्यूज़
Advertisment