Advertisment

Bhopal Shocker: हमले के बाद महिला के चेहरे पर लगे 118 टांके

author-image
New Update

38 साल की एक महिला पर 4 लोगों ने चाकू से किया हमला। उसके चेहरे पर बहुत ही गहरी चोट आई जिसमें 118 टांके लगाने पड़े। आरोपियों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि महिला ने अपने साथ दुष्कर्म करने के लिए मना कर दिया था। यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी महिला से मुलाकात की और ₹1,00,000 का मेडिकल बिल भरपाई करने के लिए मुआवजा दिया।

Advertisment

क्या है पूरा मामला?

यह घटना भोपाल के टीटी नगर के पास शुक्रवार की रात में घटित हुई। टीटी नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज चैन सिंह रघुवंशी के अनुसार महिला लोगों के घरों के काम में उनकी मदद करती है। वह अपने पति के साथ उस रात दुपहिया पर सवार थी। जब वह दोनों पानी की बोतल लेने के लिए एक दुकान पर रुके तभी यह घटना घटी।

वहीं पर उस महिला का सामना उन चार लड़कों से हुआ। जब उसके पति ने दखल देने की कोशिश की तो वे लड़के धमकी देने लगे। महिला ने उन्हें अच्छे से फटकारा और उनमें से एक को तो थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद वहां पर लोग जमा हो गए। जब पति पत्नी वापस घर जा रहे थे तभी आरोपियों ने उन पर ब्लेड से हमला कर दिया।

Advertisment

ब्लेड से महिला पर हुआ हमला - 

महिला पर ब्लेड से हमला करने वाले लोगों में दो 18 साल के लड़के, एक 17 साल का और एक 38 साल का आदमी शामिल थे। रघुवंशी का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गए हैं। अब जल्दी ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला के साहस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वह दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। उसके इलाज और दवाइयों का पैसा सरकार द्वारा दिया जाएगा। महिला का इलाज प्रोफेशनल सर्जन और डॉक्टर करेंगे। 

सीमा के पति ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सीमा के केस को बहुत ही हल्के में ले रहे हैं। इसके साथ ही सीमा ने भी कहा है कि उसके अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए ताकि कभी कोई और ऐसी हिम्मत ना कर सके।

भोपाल
Advertisment