Advertisment

Zeenat Amaan: पॉपुलर अभिनेत्री जीनत अमान ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट

न्यूज़/ टॉप स्टोरीज/ बॉलीवुड : हिंदी सिनेमा में 70-80 के दौरान बोल्ड सीन देने वाली अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम में अपना अकाउंट खोल दिया है। उन्होंने इस पर अपनी दो पोस्ट की हैं।

author-image
Prabha Joshi
13 Feb 2023
Zeenat Amaan: पॉपुलर अभिनेत्री जीनत अमान ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट

अभिनेत्री जीनत अमान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू

Zeenat Amaan: 70-80 दशक में हिंदी सिनेमा या बॉलिवुड में धूम मचाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान ने अब सुर्खिया बटोरी हैं। ऐसा इसलिए कि उन्होंने पहली बार अपना सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम खोला है और अपने फ़ैस के बीच सोशल मिडिया जैसे खुले मैदान में आई हैंं। 

Advertisment

जीनत अमान इन दिनों 71 वर्ष की हैं। अमूमन पहले के फ़िल्मी सितारे इस उम्र में कम ही सोशल प्रेसेंस देते हैं। पर अभिनेत्री जीतन अमान ने इंस्टाग्राम में इंस्टाग्राम डेब्यू करते हुए अपने फ़ैस में ख़ुशी की ख़बर दौड़ा दी है। एक्ट्रेस जीनत अमान ने इंस्टाग्राम में 2 पोस्ट बहुत ही कैज़ुअल लुक में शेयर की हैं। एक पोस्ट में उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े अपने व्यूज़ दिए हैं तो दूसरे में सिंपल फ़ैन्स और इंस्टाग्राम को हैलो बोला है।

70-80 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री हैं जीनत अमान 

Advertisment

हिंदी सिनेमा या बॉलीवुड की अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी इंस्ट्राग्राम पोस्ट के जरिए कहा है कि 70 के दशक के दौरान फ़िल्म और फ़ैशन इंडस्ट्री पूरी तरह मेल डोमिनेटेड थी और बहुत बार अकसर केवल वही एक महिला फ़िल्म सेट में हुआ करती थी। वे अपनी पोस्ट में लिखती हैं कि उनके करिअर के दौरान उनके कई नामी आदिमियों ने फ़ोटोग्राफ़ लिए हैं और फ़िल्मांकन किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि आज उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब वो महिलाओं को कैमरे के दोनों तरफ़ काम करते हुए देखती हैं।

1970 में जीता मिस एशिया पैसिफ़िक ख़िताब 

बता दें अभिनेत्री जीनत अमान 70-80 के दशक के हिंदी सिनेमा के दौरान की कोई आम अदाकारा नहीं थीं। अभिनेत्री जीनत अमान उस दौर की सबसे बोल्ड अभिनेत्री कहीं जाती थीं। परदे पर बोल्ड सीन देना उनकी पर्सनेलिटी में शुमार हो गया था। 1970 के दौरान अभिनेत्री जीनत अमान पहली साउथ एशियन महिला थीं जिन्होंने मिस एशिया पैसिफ़िक का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही वह मिस इंडिया कंटेस्ट में सेकेंड रनर अप भी रही हैं। 

फ़िल्म सत्यम् शिवम् सुंदरम् में जब आईं मुश्किलें 

भिनेत्री जीनत अमान ने 1978 में आई फ़िल्म सत्यम् शिवम् सुंदरम् में अपने बोल्ड सीन देकर दर्शकों को चौंका दिया था। एक अलग ही फ़ैन फौलोइंग अपने नाम की। उनकी इस बोल्डनेस के चलते फ़िल्म के कई दृश्यों को सेंसर करने तक की नौबत आ गई। फ़िल्म सत्यम् शिवम् सुंदरम् के अलावा अभिनेत्री जीनत अमान ने हरे रामा-हरे कृष्णा, क्रांति, डॉन, क़ुर्बानी और अब्दुल्ला जैसी अनेक फ़िल्मों में अपनी एक्टिंग और डॉयलॉग्स से दर्शकों का दिल जीता है। 

Advertisment
Advertisment