Adhir Chaudhary Apologised: मुर्मू को राष्ट्रपत्नी बुलाने के लिए मांगी माफी

author-image
New Update

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने मांगी माफी 

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने आज मीडिया के सामने माफी मांगते हुए कहा कि यह उनके मुंह से गलती से निकल गया था। अधीर रंजन चौधरी ने अपने एक बयान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था।

संसद में मचा बवाल

Advertisment

अधीर रंजन के राष्ट्रपति मुर्मू को राष्ट्रपति बुलाने पर स्मृति ईरानी और बीजेपी के दूसरे कई नेताओं ने प्रोटेस्ट किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही है की एक आदिवासी महिला देश के राष्ट्रपति जैसे बड़े पद पर हैं। जब से मुर्मू राष्ट्रपति के चुनाव में खड़ी हुई हैं तभी से वह कांग्रेस की आलोचनाओं और उल्टे सीधे बयानों का शिकार बनी है।

अधीर के इस बयान के कारण बीजेपी के सांसदों और नेताओं ने संसद में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते लोक सभा की बैठक 12:00 बजे तक पोस्टपोन कर दी गई।

सोनिया गांधी का बयान

स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी को निशाना बनाते हुए कहां कि सोनिया गांधी हमेशा दूसरी महिलाओं को ही निशाना बनाती है। उनके पार्टी के नेता यह देख नहीं पा रहे हैं कि एक महिला आदिवासी एक छोटे से दबे कुचले गांव की पंचायत से उठकर अपनी मेहनत से राष्ट्रपति के पद तक पहुंच गई।

Advertisment

द्रौपदी मुर्मू ने अपनी जिंदगी में बहुत से स्ट्रगल किए हैं तब जाकर वह इस मुकाम पर पहुंच पाई हैं। ऐसे में एक महिला आदिवासी जो कि अब एक राष्ट्रपति बन चुकी है के लिए ऐसे शब्द बोलना बहुत अपमानजनक है।

अधीर चौधरी के माफी मांगने के बाद सोनिया गांधी ने इस पर कहा कि वह पहले ही इसके लिए माफी मांग चुके हैं। अधीर चौधरी ने कहा इसके लिए माफी मांगने वाली कोई बात ही नहीं है क्योंकि उनकी जबान फिसल गई और राष्ट्रपति की जगह मुंह से राष्ट्रपति निकल गया। अब अगर आप इसके लिए मुझे रस्सी से लटका ना चाहते हैं तो मैं कुछ नहीं कर सकता।

द्रौपदी मुर्मू