Afghanistan Female Footballers Reach Pakistan: 32 महिला फुटबॉलर्स तालिबान से बचकर पाकिस्तान पहुंची

author-image
Swati Bundela
New Update

Afghanistan Female Footballers Reach Pakistan


पाकिस्तान पहुंचने के बाद इन महिलाओं का सम्मान के साथ स्वागत किया गया। जब से तालिबान ने महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स बैन करने को कहा है तबसे ही सभी इनसे भड़के हुए हैं। पाकिस्तान में महिलाओं का स्वागत फवाद हुसैन ने किया था और ट्वीट के ज़रिए इनका आना कन्फर्म भी किया था।

https://twitter.com/fawadchaudhry/status/1437870598072455173?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1437870598072455173%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref;_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2Ffawadchaudhry%2Fstatus%2F1437870598072455173%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw

तालिबान ने महिलाओं के लिए और क्या बंद कर दिया हैं?


इस से पहले तालिबान ने कहा था महिलाएं मिनिस्टर नहीं बन सकती हैं यह तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सभी महिलाओं के लिए अपने आप कह दिया है। ऐसे ही कुछ समय पहले तालिबान ने डिक्लेअर किया था कि महिलाएं अब किसी भी तरीके के स्पोर्ट्स में हिस्सा नहीं ले सकती हैं क्योंकि इससे उनकी बॉडी एक्सपोज़ होती है। इस से पहले इन्होंने कहा था कि महिलाओं को कॉलेज में सिर्फ महिला टीचर्स ही पढ़ा सकती हैं या फिर थोड़े ज्यादा उम्र के पुरुष जिनका करैक्टर अच्छा हो।

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का कब्ज़ा


इस बार जब तालिबान पहले आए थे तब इन्होंने कहा था कि यह इस बार अलग तरीके से रूल करेंगे और अब यह काफी बदल चुके हैंलेकिन इस तरीके के स्टेटमेंट से लगता है इनकी सोच अभी भी वैसी ही है। पढाई को लेकर भी तालिबान की सोच कुछ इसी तरह है और महिलाएं और पुरुष के बीच कक्षा में बीच में पर्दा लगाया जा रहा है। महिलाएं सारी एक तरह बैठती हैं और पुरुष एक तरफ। सभी महिलाएं बुरखे में आती हैं फुल कपड़े पहन कर और बीच में पर्दा लगाया जा रहा है।

तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर 15 अगस्त को कब्ज़ा कर लिया था और उसके बाद से यह सब कानून वहां के बदलते जा रहे हैं खास तौर पर महिलाओं से जुड़ीं। महिलाओं के खुले आम घूमने से लेकर वो क्या पहनती हैं, कैसे पड़ते हैं, और कैसे महिलाएं अपने आप रिप्रेजेंट करती हैं तालिबान सबके खिलाड़ खड़े रहते हैं।
न्यूज़