/hindi/media/media_files/5Mnf9KBpTwe15nXrzva2.png)
एयर इंडिया में पैसेंजर ने किया हंगामा
Air India: एयर इंडिया एयरलाइन से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में एक शख्स ने उपद्रव शुरु कर दिया जिसके चलते पूरी फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा। ये फ्लाइट लंदन जा रही थी। उपद्रवी की जांच जारी है।
मालूम हो फ्लाइट्स में बहुत तरह के दिशा-निर्देश होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। फ्लाइट आम वाहनों की तरह नहीं बल्कि हवा में उड़कर गंतव्य तक पहुंचाने वाला साधन है। ऐसे में जरूरी है किसी तरह की परेशानी फ्लाइट में पैदा न की जाए। लेकिन दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में एक शख्स ने सबको चौंका कर रख दिया।
क्या है मामला
मामले के अनुसार एयर इंडिया की एक फ्लाइट जिसका नंबर एआई111 था, दिल्ली से लंदन की ओर जा रही थी। फ्लाइट में 225 यात्री सवार थे। इसी बीच उन्हीं यात्रियों में एक शख्स ने फ्लाइट में उपद्रव करना शुरु कर दिया। उसने क्रू मेंबर से हाथपाई भी की जिसके चलते आनन-फानन में फ्लाइट को वापिस दिल्ली लौटना पड़ा।
क्या हुई कार्रवाई
हंगामें को बढ़ता देख एयर इंडिया की फ्लाइट वापस दिल्ली पहुंची जहां क्रू मेंबर ने उस शख्स को फ्लाइट से उतरवाकर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। इसके साथ ही उस शख्स के खिलाफ एफ.आई.आर. भी जारी कर दी गई है और मामले की जांच चल रही है। इस पर एयर इंडिया ने अपना बयान जारी किया है।
दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस लौटी। इसमें एक यात्री ने उपद्रव कर दिया। उसने मौखिक और लिखित तौर पर दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया और उपद्रव जारी रखा। उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो को चोट आई हैं। बाद में विमान को दिल्ली लौटाया गया और लैंडिंग के बाद शख्स को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। -एयर इंडिया
बता दें फ्लाइट्स में आए-दिन कुछ-न-कुछ मामले सामने आ ही रहे हैं। हाल ही में एक महिला पैसेंजर पर पेशाब कर देने का मामला भी फ्लाइट में हुआ। मालूम हो वो फ्लाइट भी इंटरनेशनल फ्लाइट थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों बढ़ रहे हैं इस तरह के मामले?