Advertisment

आलिया भट्ट ने COVID-19 पॉजिटिव आने के बाद पहली सेल्फी शेयर करी

author-image
Swati Bundela
New Update
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, जो कोविड-19 पॉजिटिव आई थी, नई सेल्फी अपने फैंस के साथ शेयर करी। वह अभी होम क्वॉरेंटाइन में है। आलिया फोटो में एक सॉफ्ट टॉय के साथ बेड पर लेटी हुई हैं और सेल्फी के लिए पोज़ दे रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वन डे एट अ टाइम"।

Advertisment


इससे पहले भी गुरुवार को गंगुबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वे COVID-19 से पॉजिटिव हैं। उन्होंने लिखा, "सभी को हेलो, मैं COVID-19 पॉजिटिव आई हूं। मैंने खुद को जल्दी से आइसोलेट कर दिया और मैं अभी होम क्वॉरेंटाइन हूं। मैं अपने डॉक्टर से सलाह मशवरा करके सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रख रही हूं। आपके प्यार और सपोर्ट की मैं आभारी हूं। सभी सेफ रहें और अपना ध्यान रखें"।



शुक्रवार को रणबीर की बहन
Advertisment
रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी एक पुरानी फोटो शेयर करी, जिसमें वे खुद, आलिया भट्ट, नीतू कपूर और शाहीन भट्ट नजर आ रहे थे। यह फोटो उनके क्रिसमस सेलिब्रेशन की थी। उसी के साथ कैप्शन में उन्होंने सिर्फ़ लिखा 'थ्रोबैक'।

Advertisment


पिछले ही महीने आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड और ब्रह्मास्त्र को-स्टार रणबीर कपूर कोविड पॉजिटिव आए थे। अब वे नेगेटिव आ चुके हैं और पूरी तरह ठीक हैं। आलिया के गंगुबाई काठियावाड़ी के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी पिछले माह कोविड पॉजिटिव आए थे। रिकवरी के बाद वे फिर से काम पर लौट चुके हैं। आलिया भट्ट कोविड सेल्फी 

Advertisment


काम को लेकर देखा जाए तो, आलिया भट्ट की काफी बेहतरीन फिल्में आने वाली है। उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है। एसएस राजमौली की फिल्म RRR में आलिया भट्ट, राम चरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन के साथ देखने को मिलेंगी। यह फिल्म इस साल दिवाली पर आएगी। आलिया भट्ट कोविड सेल्फी



वे साथ ही रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की माने तो वह करण जौहर के निर्देशन में रणवीर सिंह के साथ एक रोमांटिक फिल्म भी करने वाली है। पर इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़ हेल्थ
Advertisment