Alia Bhatt First Look Post Wedding: शादी के बाद आलिया भट्ट पहली बार हुई स्पॉट, लगी काम पर वापस

author-image
Swati Bundela
New Update


Alia Bhatt First Look Post Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को शादी करली है इनके घर वास्तु में। आज आलिया शादी के बाद पहली बार स्पॉट की गयी। इन्होंने हलके पिंक कलर का सूट पहना था और हाँथ में चूड़ा भी पहना था। इनको मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है और यह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पर वापस लग गयी हैं। यह फिल्म में इनके को-स्टार रणवीर सिंह हैं।

Advertisment

आलिया के साथ एयरपोर्ट पर मनीष मल्होत्रा भी थे और रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में हैं। शादी के बाद पहले लुक के लिए आलिया ने एकदम हलके खिले हुए पिंक रंग को चुना और इस में यह बहुत क्यूट लग रही थीं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की कास्ट में कौन कौन हैं?

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह के अलावा शबाना आज़मी, जाया बच्चन और धर्मेंद्र भी जरुरी किरदारों में हजाइन। इस फिल्म में सैफ अली खान का बेटे अब्राहम असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा है। इस फिल्म को प्रोडूस धर्म प्रोडक्शंस और वायाकॉम 18 स्टूडियोज कर रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी तो काफी प्राइवेट तरीके से की और 50 से भी कम लोग सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स ने मिलकर की है। इसके बाद इन्होंने सभी बॉलीवुड पर्सनालिटीज को आफ्टर वेडिंग पार्टी में इन्वाइट किया था। आलिया और रणबीर को शादी में बहुत महंगे महंगे और शानदार गिफ्ट मिले हैं।

Advertisment

Alia Ranbir Wedding Gifts

इनको दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गिफ्ट्स भेजे हैं। कैटरीना कैफ ने इन्हें 14 लाख रूपए का प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया, दीपिका ने इनको कपल वाच गिफ्ट की चोपार्ड ब्रांड की और जिसकी कीमत 15 लाख रूपए है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इनके गूची ब्रांड का 3 लाख का हैंडबैग गिफ्ट किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने इनके लिए एक डायमंड का नैकलैस भेजा जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रूपए है।


न्यूज़